राहुल गांधी के बाद दिग्वजिय सिंह ने 'पनौती' शब्द पर दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'PM मोदी तो विश्वगुरु...'
राहुल गांधी के बाद दिग्वजिय सिंह ने 'पनौती' शब्द पर दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'PM मोदी तो विश्वगुरु...'
Share:

भोपाल: पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल करने पर भाजपा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को अभी घेर ही रही थी कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले को और भी बढ़ा दिया। दिग्विजय सिंह ने पनौती शब्द को परिभाषित करते हुए ट्वीट किया है। 

ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए लिखा, “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस मनुष्य को 'पनौती' कह दिया जाता है। पनौती शब्द का उपयोग उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द बोलते हैं। वर्ल्ड कप शुरू होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिए कहा गया? स्टेडियम में हज़ारों लोग थे। बीजेपी ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में “विश्वगुरु” हैं।दरअसल, एक सभा के चलते राहुल गांधी ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार के परिपेक्ष में पनौती शब्द का उपयोग किया था। इसको लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी को गाली देने का आरोप लगाया तथा उनसे माफी मांगने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हार की हताशा में राहुल गांधी इतने परेशान हो गए हैं कि अब पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं। 

रविशंकर प्रसाद का कहना है, "पीएम मोदी खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी सहायता करते हैं, स्नेह करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाड में, ओलंपिक में, पैरा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ठीक है, हार-जीत होती रहती है, उसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले उनके समर्थक करें तथा फिर राहुल गांधी स्वयं भी अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस शब्द को पीड़ादायक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

डिप्टी रेंजर कैमरे पर खोली खुद के करप्शन की पोल, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया PWD इंजीनियर, जानिए पूरा मामला

सोनिया और राहुल गाँधी को बड़ा झटका! ED ने किया 752 करोड़ रूपये की संपत्ति को कुर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -