20 साल तक लड़की का जीवन जीने के बाद करवा लिया जेंडर चेंज, अब बच्चे के पिता महाराष्ट्र के 'ललित कुमार'
20 साल तक लड़की का जीवन जीने के बाद करवा लिया जेंडर चेंज, अब बच्चे के पिता महाराष्ट्र के 'ललित कुमार'
Share:

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से अनोखी घटना सामने आई है यहाँ रहने वाले ललित कुमार सालवे लगभग 20 वर्षों तक महिला के रूप में रहे। उन्होंने जेंडर चेंज (Gender change) कराया तथा ललित कुमार बन गए। ललित ने 14 फरवरी 2020 में सीमा नाम की लड़की से शादी की। हालांकि सीमा के घरवाले तैयार नहीं थे, फिर भी सीमा ने अपना फैसला नहीं बदला तथा ललित से शादी कर ली। अब ललित और सीमा माता-पिता बन गए हैं।

ललित ने अपनी जिंदगी की कहानी साझा करते हुए कहा कि मेरे मन में बहुत उथल-पुथल मची रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले मैं शरीर से एक महिला थी, मगर मेरे अंदर भाव पुरुषों वाले थे। तत्पश्चात, मैंने सर्जरी कराने का फैसला लिया। मैं सर्जरी करवाकर एक पुरुष बन गया। तत्पश्चात, पुलिस फोर्स ज्वाइन किया। पुलिस में थाने में पोस्टिंग भी मिली। ललित ने कहा कि इसके बाद एक लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। हम दोनों शादी करना चाहते थे, मगर उसके घरवाले तैयार नहीं थे। इसी बीच हमने शादी कर ली। ललित ने कहा कि जिस लड़की ने तमाम विरोधों के बाद भी मेरे साथ रहने का फैसला किया था, वह मां बनना चाहती थी।

ललित ने कहा कि शादी के बाद पहले 2 वर्ष तक किसी ने कुछ नहीं कहा, मगर फिर चर्चा शुरू हो गई। कई लोग पूछते थे कि अब तो शादी हो गई, बच्चों को देखो, गुड न्यूज कब दोगे। तो मन थोड़ा परेशान था। फिर अब मेरी पत्नी सीमा ने मकर संक्रांति के दिन प्रातः 10:21 बजे एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया है। मेरे घर में खुशी का माहौल है। ललित कुमार ने अपने संघर्षमय जीवन में एक महिला के तौर पर जीवन जिया। जेंडर चेंज कराने के पश्चात् पहली बार पिता बने बीड जिले के पुलिस बल के कॉन्स्टेबल ललित कुमार साल्वे ने कहा कि मैं अब पिता बन गया हूं। मेरे माता पिता को भी बहुत ही खुशी हुई है।

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

सशस्त्र सीमा बल के प्रमुख के रूप में IPS दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला प्रभार

'जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक..'. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -