'हर हर शंभू' के बाद इंटरनेट पर छाया अभिलिप्सा पांडा का 'नव दुर्गे नमो नमः', यहाँ देंखे VIDEO
'हर हर शंभू' के बाद इंटरनेट पर छाया अभिलिप्सा पांडा का 'नव दुर्गे नमो नमः', यहाँ देंखे VIDEO
Share:

'हर हर शंभू' गाकर ख़बरों में छाई अभिलिप्सा पांडा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इसका कारण अभिलिप्सा पांडा का नया गाना है। पहले अभिलिप्सा महादेव का भक्ति गीत गाते हुए दिखाई दी थीं। वहीं अब वो मां दुर्गा की आराधना करती नजर आ रही हैं। नवरात्रि के अवसर पर अभिलिप्सा ने नया गाना रिलीज किया है। भक्ति गीत में अभिलिप्सा एक बार अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं। 

शनिवार को अभिलिप्सा ने एक पोस्टर साझा करते हुए 'नव दुर्गे नमो नमः' गाने की रिलीज की घोषणा की थी। अभिलिप्सा द्वारा साझा किये गये पोस्टर में मां दुर्गा की तस्वीर दिखाई दे रही थी। मां दुर्गा की आराधना करते हुए पोस्टर में अभिलिप्ला उनके हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही थीं। हांलाकि, पोस्टर के साथ ये नहीं बताया गया था कि गाना कब रिलीज होगा। लेकिन पोस्टर देख कर ही दिखाई दे रहा था कि गाना बेहतरीन होने वाला है। और हुआ भी वही।

अभिलिप्सा का 'नव दुर्गे नमो नमः' रिलीज हो गया है। वीडियो में अभिलिप्सा लाल रंग की साड़ी पहनकर 'नव दुर्गे नमो नमः' गाती नजर आ रही हैं। अभिलिप्सा के हावभाव देखने लायक हैं। वो गाने को इतने शानदार तरीके से गा रही हैं कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाये। गाने में एक अलग ही फील है। 'नव दुर्गे नमो नमः' सुनकर ऐसा महससू होता है जैसे आप मां की भक्ति में डूबे हों। इस गाने के लिरिक्स संदीप कपूर ने लिखे हैं। अभिलिप्सा पांडा ने 'नव दुर्गे नमो नमः' गीत को इतने जबरदस्त तरीके से गाया है कि इसे सुनने के बाद उनके प्रशंसक बहुत खुश हो जाएंगे। अभिलिप्सा ने अपनी सिंगिंग से देवी गीत के साथ पूरा न्याय किया है।

'आज अंदर जाने तक का वीडियो बनाना', फोटोग्राफर्स को देखते ही बोली उर्फी जावेद

चुनाव लड़ेगी राखी सावंत, स्मृति ईरानी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

'तुमने सास-बहू बनाकर TV का सत्यानाश कर दिया', एकता कपूर पर भड़के मुकेश खन्ना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -