मुंबई : मुंबई के कल्याण में एक बांग्लादेशी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उक्त महिला को आरोपियों ने ट्रेन से फैंक दिया था। महिला बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई। उक्त महिला दादर - अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस में बेहोश मिली। जिसे भोपाल उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को होश आने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। महिला बांग्लादेशी निवासी है। कुछ लोगों ने महिला को देह व्यापार के लिए बेच दिया। जिसके बाद इस महिला को मुंबई लाया गया। महिला के अनुसार कल्याण में चार आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया और उसे ट्रेन में फैंक दिया गया। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी।
हालांकि रेलवे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि महिला अपने एक प्रेमी के साथ भागकर मुंबई आई थी। जहां महिला सैक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला के चंगुल में फंस गई और वह बीमार हो गई। हालांकि गैंग रेप के आरोपी उसे अपने साथ उपचार करवाने का बहाना बनाकर ले आए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के स्वस्थ्य होने के बाद उसे मुंबई ले जाया जाएगा और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जाऐंगे।