बोकारो के बाद अब इस शहर में मंडराया बर्ड-फ्लू का खतरा, गहरा सकता है संकट
बोकारो के बाद अब इस शहर में मंडराया बर्ड-फ्लू का खतरा, गहरा सकता है संकट
Share:

बोकारो: झारखंड में बर्ड-फ्लू का संकट बढ़ रहा है। बोकारो के पश्चात् अब रांची में बर्ड-फ्लू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। बर्ड-फ्लू के चलते पिछले दिनों बोकारो में लगभग 4 हजार से ज्यादा बतख (डक) एवं मुर्गियों (चिकन) को मार दिया गया है। एक अफसर ने बताया कि एच5एन1 (H5N1) मतलब बर्ड-फ्लू की रांची में पोल्ट्री में पुष्टि की गई है। इन्फेक्टेड मुर्गियों एवं डक की संख्या अबतक स्पष्ट नहीं है। 

केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 3 मार्च को लिखी एक चिट्ठी में रांची में पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के प्रकोप की पुष्टि की है। इसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रदेश को निर्देश दिया है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पत्र में लिखा है, "उपरिकेंद्र (जेल मोड़, रांची नगर निगम) से नमूने आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल को भेजे गए थे। 3 मार्च को प्राप्त हुई रिपोर्ट में बर्ड-फ्लू संक्रमण की पुष्टि की गई है। 

केंद्रीय मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को संक्रमित एवं निगरानी क्षेत्रों की घोषणा, संक्रमित परिसरों तक पहुंच को प्रतिबंधित करने, इन्फेक्टेड को मारने एवं संक्रमित सामग्री के निपटान समेत तत्काल उपाय करने के लिए कहा गया है। राज्य पशुपालन निदेशक, चंदन कुमार ने अफसरों से कहा है कि वे इन्फेक्शन फैले क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित करके पक्षियों को मारने के लिए पहचान करें। 10 किलोमीटर के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा। बीते हफ्ते बोकारो जिले में कड़कनाथ में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के पश्चात् मुर्गियों और बत्तखों समेत कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था। अफसरों ने कहा कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी भाग हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी एवं थूक में खून सम्मिलित हैं। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।

'मोदी के नाम पर वोट मांगे तो BJP नेताओं को चप्पल से पीटो', इस नेता ने दिया विवादित बयान

राजस्थान है या पाकिस्तान ? कांग्रेस राज में होली पर धारा 144 लागू, कहा- मजहबी भावनाओं का ख्याल रखें

UGC नेट परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -