भोजपुरी और हिंदी के बाद अब पंजाबी गानों में अपना जलवा बिखेरेंगे पवन सिंह
भोजपुरी और हिंदी के बाद अब पंजाबी गानों में अपना जलवा बिखेरेंगे पवन सिंह
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के बेताज बादशाह तथा मशहूर सिंगर पवन सिंह, हिंदी और भोजपुरी में तहलका मचाने के बाद अब पंजाबी में गाना गाएंगे। भोजपुरी मूवीज के सुपरस्टार पवन सिंह पिछले 25 वर्षों से भोजपुरी गायकी व अभिनय के सिरमौर बने हुए हैं। अब वो पंजाबी म्यूजिक जगत में भी एंट्री करने जा रहे हैं।

जानकारी ये भी है कि 'बबुनी तेरे रंग में' सांग की बॉलीवुड गायिका पायल देव के साथ पवन सिंह फिर से एक बॉलीवुड गाना लेकर आ सकते हैं। गायिका पायल देव ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा इस बारे में खबर दी है। इस वक़्त पवन के नाम भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है, तो मिलियन क्लब में सम्मिलित कई गाने भी हैं। पवन ने अभी हाल ही में अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के बैनर से 3 बड़ी फिल्में पूरी की हैं।

वही बिहार के आरा जिले के जोकहरी में एक गरीब परिवार में जन्मे पवन सिंह का इस सफलता तक पहुंचने का सफर बेहद संघर्ष वाला रहा है। उन्हें अपने चाचा अजीत सिंह से गायकी विरासत में प्राप्त हुई, जो खुद भी अच्छे सिंगर हैं। तत्पश्चात, पवन सिंह ने गायकी को अपना करियर बना लिया। आज पवन के गाने लोग बेहद चाव से सुनते हैं और उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। पवन सिंह ने फिल्मी करियर का आरम्भ वर्ष 2007 में आई फिल्म 'रंगली चुनारिया तोहरे नाम' से किया तथा यहीं से उनके प्रशंसकों ने उन्हें अपने पालकों पर बिठा लिया। देखते ही देखते पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत के पावर स्टार हो गए।

दुल्हन के लिबाज में सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फोटो देख दीवाने हुए फैंस

उदयनिधि स्टालिन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Dulquer Salmaan ने अपने फैंस को दी ईद की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -