बजरंगबली के बाद अब कांग्रेस विधायक 'महादेव' को बताया 'आदिवासी', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
बजरंगबली के बाद अब कांग्रेस विधायक 'महादेव' को बताया 'आदिवासी', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA अर्जुन सिंह काकोड़िया का एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अब भगवान शिव शंकर को आदि‍वासी बता दिया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो बरघाट विधानसभा के सेलुवाकला घाट (बम्होडी के पास) में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापित के कार्यक्रम के समय का बताया जा रहा है।

विधायक अर्जुन सिंह ने शंकर भगवान को ही आदिवासी बता दिया है। अर्जुन सिंह काकोड़िया ने बम्होडी गांव में स्थानीय कार्यक्रम के चलते मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समुद्र मंथन से जो जहर निकला था, उसे किसी और ने नहीं बल्कि शंकर भगवान ने पिया और भगवान शंकर आदिवासी थे। इसके साथ ही MLA अर्जुन सिंह ने यह भी कहा कि जो अमृत निकला था, उसे होशियार लोग पी गए थे। अर्जुन सिंह काकोड़िया द्वारा दिए गए इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले MLA अर्जुन सिंह बजरंगबली को आदिवासी बता चुके हैं। अर्जुन सिंह काकोड़िया के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब एक बार फिर अर्जुन सिंह काकोड़िया के इस बयान के भी कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अपने इस बयान को लेकर किसी की प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

'अंधों में काना राजा' हैं नितीश कुमार, बात ऐसी करते हैं जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया हो - PK का बड़ा हमला

'पाकिस्तान के लिए मोदी से बड़ा दुश्मन है इमरान खान..', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कमलनाथ ने बोला CM शिवराज पर हमला, बोले- 'किसानों की हत्या करवाने वाली सरकार...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -