मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कमलनाथ ने बोला CM शिवराज पर हमला, बोले- 'किसानों की हत्या करवाने वाली सरकार...'
मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कमलनाथ ने बोला CM शिवराज पर हमला, बोले- 'किसानों की हत्या करवाने वाली सरकार...'
Share:

मंदसौर: मध्य प्रदेश के पिपलियामंडी में मंगलवार को किसान आंदोलन की बरसी पर किसान सम्मेलन में आए प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ ने मंदसौर हवाई पट्टी पर पत्रकार वार्ता की। इस के चलते पूर्व सीएम कमलनाथ राज्य के सीएम शिवराजसिंह चौहान एवं उनकी सरकार पर आक्रामक अंदाज में नजर आए। कमलनाथ ने कहा कि 6 जून 2016 को किसान केवल फसलों का सही मूल्य मांग रहे थे, किन्तु उन्हें पुलिस की गोलियां मिली, 6 किसानों की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। कमलनाथ ने कहा कि किसानों का क़त्ल करवाने वाली सरकार से न्याय की उम्मीद भी नहीं करते है।

कमल नाथ ने राज्य की शिवराज सरकार को हर एक मोर्चे पर चौपट भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार के मामले में, नई भर्ती में, उद्योग, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, सुरक्षा, राशन वितरण, पोषण व्यवस्था सभी मामलों में सरकार चौपट है। अब राज्य में विस चुनाव में 5 माह बचे है, तब मुख्यमंत्री शिवराज को बहनों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों की याद आई है। वे सभी को याद करके अपने पाप धोना चाहते है, यह पाप धोने की योजना है। शिवराज की घोषणा मशीन अब चुनाव पास आने पर डबल स्पीड से चल रही है। आज मध्य प्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया है। कलाकारी की राजनीति सरकार कर रही है। पैसे दो रोजगार लो की व्यवस्था यहां चल रही है।

वही जैसे ही कमल नाथ पत्रकार वार्ता में पहुंचे तथा सबसे पहले प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की तस्वीर हर मतदाता के सामने है। बीजेपी एवं शिवराज प्रलोभन देने का कितना भी प्रयास कर ले, मुझे पूरा विश्वास है जनता प्रलोभन में नहीं जाएगी। उज्जैन में महाकाल लोक में हवा-आंधी से प्रतिमाएं गिरने एवं टूटने पर कमल नाथ ने कहा कि महालोक में घोटाला हुआ है, हवा से प्रतिमाएं गिर गई, कई प्रतिमाओं में क्रेक है। महाकाल लोक में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार के लिये महाकाल को भी नहीं छोड़ा। 2018 में राज्य की जनता में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई थी। मगर बाद में सौदेबाजी हो गई। कमलनाथ ने कहा की सौदेबाजी मैं भी कर सकता था, किन्तु कुर्सी के लिए सौदेबाजी मैं नहीं कर सकता। मैं मुख्यमंत्री शिवराज की भांति ऐलान नहीं करता हूं। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया, मंदसौर जिले में 1 लाख एक हजार किसानों का कर्जा माफ किया गया। किसानों को लाभकारी मूल्य मिले। हमारी सरकार में किसानों को उपज की बेहतर कीमतें मिल रही थी, खाद-बीज के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ रहा था।

बिहार में मुर्दे भी पी रहे हैं शराब! कब्र के अंदर बोतलें देख दंग रह गए लोग

बस ड्राइवर के प्यार में पागल हुई कंडक्टर की बेटी, उठाया ये बड़ा कदम

बिहार: बालू माफियाओं ने CM नितीश कुमार की पार्टी के नेता मनोज सिंह के दोनों पैर तोड़े, ICU में भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -