आखिर किसके साथ शादी करने के लिए बेताब है आम्रपाली
आखिर किसके साथ शादी करने के लिए बेताब है आम्रपाली
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर हमेशा ही सक्रीय रहती है। अभिनेत्री हमेशा ही अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हुई दिखाई देती है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद भी कर रहे है। इसी दौरान आम्रपाली का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल होने वाला है। दरअसल, आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अदाएं  भी दिखाती हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री का ये अंदाज देख हर कोई घायल हो चुके है।  आम्रपाली इस क्लिप में राजा जी से गुजारिश कर रही हैं कि वो जल्दी से डोली लेकर आ सकते है। वीडियो में आम्रपाली देसी लुक में बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस क्लिप को अबतक 27 हजारे से अधिक लाइक्स हासिल हो चुके है। बताते चलें कि कई फिल्मों में दुल्हन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस आम्रपाली अब तक कुंवारी हैं। हालांकि लोग उनका नाम दिनेश लाल यादव से जुड़ते रहते हैं। लेकिन इन दोनों ने कई बार ये साफ किया है कि वे बस अच्छे मित्र है।

इसके पहले खबरें थी कि निरहुआ भोजपुरी जगत में आए दिन कोई न कोई म्यूजिक एल्बम रिलीज कर सुर्ख़ियों में बने हुए है लेकिन इन दिनों निरहुआ राजनीति में बिजी होने के चलते अपनी कोई नई एल्बम रिलीज नहीं कर पा रहे है। ऐसे में उनके फैंस उनके पुराने गानों को सुनकर ही अपना दिल लुभा रहे हैं। इन दिनों जो गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है उस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

 

भोजपुरी जगत में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को नंबर वन भी कहा जा रहा है। निरहुआ भोजपुरी जगत के मेगास्टार हैं ही साथ ही साथ आम्रपाली दुबे की धाक भी कुछ कम नहीं है। आम्रपाली दुबे लंबे समय  से इस इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे के पास कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिलते रहते है। लेकिन अपने इन प्रोजेक्टों का चुनाव अम्रपाली समय लगाकर करती हैं। आम्रपाली दुबे निरहुआ की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद कर रहे है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने का टाइटल 'चादर हिली की ना जान' रखा गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। यह गाना 5 वर्ष पहले वर्ल्ड वाइड रिवार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया था। निरहुआ के गाने को कल्पना और ओम झा ने गाया का है, तो वहीं इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव के द्वारा लिखे गए है।

'फरार हुई अक्षरा सिंह' वाले पोस्टर पर अब आया एक्ट्रेस का बयान, जानिए क्या कहा?

गिरफ्तार होंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ? घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस

लाल रंग की साड़ी में मोनालिसा को देख बेकाबू हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -