गिरफ्तार होंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ? घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
गिरफ्तार होंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ? घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
Share:

पटना: जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में अक्षरा सिंह को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। यदि वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें अरेस्ट भी कर सकती है। यह पोस्टर बिहार की वैशाली पुलिस ने चिपकाया है। यह मामला गत वर्ष का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां गोलीबारी का वीडियो वायरल हुआ था।

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम गोलीबारी की गई थी। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला संग उनकी पत्नी, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुन्ना शुक्ला सहित अन्य आरोपियों ने तो अदालत से जमानत ले ली थी। किन्तु अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली थी। इस वजह से पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है। 

इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन पर चर्चा के दौरान जानकारी दी है कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस गत माह की 25 तारीख को चस्पा किया गया था। वे जिस वक़्त घटना हुई थी, उस वक़्त लालगंज में ही SI के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे इस केस के इंस्पेक्टिंग अफसर (IO) थे। अभी भी वही इस मामले के IO हैं। बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह, यदि अदालत में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है। अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, आवश्यकता पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

'भारत जोड़ों यात्रा' में शामिल हुए सुशांत सिंह, कहा- 'नफरत फैलाई जा रही है...'

'बॉलीवुड में हुई इस स्टारकिड की एंट्री तो हो जाएगी सबकी छुट्टी', यूजर्स ने किये कमेंट्स

जानिए कौन है वो एक्ट्रेस जिसको माना जा रहा सानिया और शोएब की तलाक की वजह!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -