आखिर क्यों MCU ने पोस्टपोन की इन 5 फिल्मों की रिलीज डेट
आखिर क्यों MCU ने पोस्टपोन की इन 5 फिल्मों की रिलीज डेट
Share:

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU) ने अपनी अपकमिंग मूवीज की रिलीज पोस्टपोन कर चुकी है। प्रशंसकों को अब अपनी पसंदीदा मूवीज का सिनेमाघरों में लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार फेस 4 और 5 में, कई सुपरहीरो की वापसी होने जा रही है। हालांकि, डिज़्नी ने रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल 3, ब्लेड और फैंटास्टिक फोर सहित प्रमुख मूवीज की रिलीज पोस्टपोन करने का एलान कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मूवी 'ब्लेड' 3 नवंबर, 2023 को रिलीज होने जा रही थी। हालांकि, अब इसे 6 सितंबर, 2024 तक के लिए पोस्टपोन भी किया जा चुका है। दूसरी ओर, 'डेडपूल 3' को 6 सितंबर, 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, अब इस मूवी की रिलीज 8 नवंबर, 2024 तक स्थगित की जा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए ह्यूग जैकमैन की वूल्वरिन के रूप में वापसी होने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक और फ्रैंचाइजी, फैंटास्टिक फोर, नवंबर 2024 के बजाए फरवरी 2025 में रिलीज होने जा रही है। वहीं, बिना शीर्षक वाली मार्वल मूवी को फरवरी 2025 से नवंबर 2025 तक स्थगित किया जा चुका है। बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक, एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स, की रिलीज को आगे बढ़ाकर 1 मई 2026 तक पोस्टपोन किया जा चुका है। गौरतलब है कि जुलाई में, मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एलान किया था कि 'फैंटास्टिक फोर' से फेज सिक्स की शुरुआत होगी, वहीं, फेज फाइव का अंत 'ब्लेड' और 'डेडपूल 3' जैसी मूवी होने जा रही है।

ब्लेड 3 नवंबर, 2023 6 सितंबर, 2024, डेडपूल 3 6 सितंबर, 2024 8 नवंबर, 2024,  फैंटास्टिक फोर नवंबर 2024 फरवरी 2025 बिना शीर्षक वाली मार्वल फिल्म फरवरी 2025 नवंबर 2025 एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स 7 नवंबर, 2025 1 मई, 2026.

 

एक अलग लुक और टशन में दिखाई दी जस्टिन की पत्नी

दो बच्चों की माँ बनने के बाद भी कोई नहीं काइली जेनर का तोड़

खुल गई किम की पोल...इस तरह एक्ट्रेस रखती है खुद को फिट और यंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -