आखिर कौन है फ़रमानी नाज के 'चढ़ती जवानी' गाने की एक्ट्रेस
आखिर कौन है फ़रमानी नाज के 'चढ़ती जवानी' गाने की एक्ट्रेस
Share:

कहते हैं अगर इंसान में टैलेंट हो और कुछ करने और आगे बढ़ने जज्बा हो तो फिर हर मुश्किल भी आसान हो जाती है। फरमानी नाज के नए गाने की हीरोइन वंशिका भी उन्हीं लोगों में से एक कही जाती है , जो तमाम मुश्किलों के उपरांत भी अपनी खास पहचान बनाने के प्रयास में लगी हुई है। 

फरमानी के गाने की हीरोइन कौन?: 'हर हर शंभू' गाकर फेमस हुई सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज ने अब अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। फरमानी के नए गाने का नाम है 'चढ़ती जवानी मेरा लुट गया चैन'। इस गाने को आवाज फरमानी नाज ने दी है। लेकिन फरमानी के नए गाने की हीरोइन वंशिका हैं। जी हां, वंशिका ने ही चढ़ती जवानी गाने में अभिनय किया है। ट्रेडिशनल आउटफिट में वो काफी स्टनिंग लग रही हैं। वंशिका के डांस को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। 

यह वहीं वंशिका हैं, जिन्हें आप हमेशा ही फरमानी नाज के वीडियोज में देखते ही है। फरमानी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वंशिका के साथ ही अधिकतर वीडियोज साझा कर रही है। कई वीडियो में तो फरमानी लिप सिंक करती हुई दिखाई दे रही है, जबकि वंशिका अपने डांस से फैंस को इंप्रेस कर रही है। हाल ही में वंशिका फरमानी नाज के घर पहुंची थीं। वंशिका ने फरमानी के घर का टूर भी कराया था और उनके स्टूडियों में कैसे काम होता है, ये भी फैंस को दिखाया था। वंशिका ने फरमानी के स्टूडियो में गाना गाकर स्टूडियो में गाने का अनुभव भी लिया है। 

 

 

यूट्यूब पर भी एक्टिव हैं वंशिका: वंशिका अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर अपने डांसिंग वीडियो साझा करती हुई दिखाई देती है। यूट्यूब पर वंशिका के चैनल का नाम Vanshika Hapur Official Vk है। वंशिका 10वीं क्लास में पढ़ाई करती है। वे उत्तर प्रदेश के हापुर की रहने वाली हैं। वंशिका ने अपने एक इंटरव्यू में बोला था कि वो मूवी इंडस्ट्री में जाना चाहती हैं। उन्होंने बोला है कि- अगर अवसर मिला तो फिल्म इंडस्ट्री में अपने मां-बाप के लिए जाऊंगी, क्योंकि मैं बहुत गरीब परिवार से संबंध रखती हूँ।  फरमानी नाज के वीडियोज में दिखने के बाद से वंशिका हर जगह छाई हुई हैं। फरमानी के साथ वंशिका भी फेमस हो रही हैं। लोग वंशिका को जानने लगे हैं। वंशिका भी सोशल मीडिया के माध्यम से कायमाबी की सीढ़ी चढ़ने का प्रयास कर रही है। अब देखते हैं कि उनके सपने कितने पूरे होते हैं।

प्रेग्नेंसी के बीच इस परेशानी से जूझ रही है आलिया भट्ट

उर्वशी को नहीं जानता ये क्रिकेटर, एक्ट्रेस ने कर डाला अनफॉलो

सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है मिलिंद सोमन का लिपलॉक वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -