छत्तीसगढ़ चुनाव में आदिवासियों ने सबसे ज्यादा नोटा का उपयोग किया
छत्तीसगढ़ चुनाव में आदिवासियों ने सबसे ज्यादा नोटा का उपयोग किया
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में नोटा ने इस बार भी कमाल दिखाया है, यहां बता दें कि  पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नोटा का बटन कम दबा है। लेकिन जिन 10 सीटों पर सर्वाधिक नोटा का प्रयोग किया गया है, उनमें आठ आदिवासी सीटें हैं। इसके साथ ही इनमें चार बस्तर संभाग की है। इस बार नोटा में सबसे ज्यादा वोट दंतेवाड़ा सीट पर पड़ा है। इसके विपरीत जिन 10 सीटों पर सबसे कम नोटा का उपयोग हुआ है, उनमें से ज्यादातर शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। 

पंजाब विधानसभा में हुआ पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण वाला बिल पास

यहां बता दें कि 2013 के चुनाव मे भी आदिवासी सीटों विशेष स्र्प से बस्तर संभाग में नोटा का उपयोग ज्यादा हुआ था। इसके साथ ही जिन 10 सीटों पर नोटा का उपयोग सबसे ज्यादा हुआ है, उनमें से नौ सीट कांग्रेस जीती है। केवल एक बिंद्रानवागढ़ सीट ऐसी है जहां भाजपा को जीत हासिल हुई है। दरअसल राज्य की 90 में से आठ सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा पर पड़े हैं। इनमें से आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है।

एससी एसटी मंत्रियों का कमलनाथ मंत्रिमंडल में दिखेगा दबदबा

गौरतलब है कि इन छह सीटों पर भाजपा और जकांछ के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस ऐसी केवल दो ही सीट जीती है। नोटा का सर्वाधिक उपयोग दंतेवाड़ा सीट पर हुआ है। बस्तर संभाग की यही एक मात्र सीट है जो भाजपा जीती है बाकी सभी 11 सीट कांग्रेस के पाले में गई है। वहां हार-जीत का फैसला महज 2172 वोट से हुआ है।

यहां सबसे ज्यादा दबा नोटा

दंतेवाड़ा :  9929

चित्रकोट :  9824

नारायणपुर :  6858

खबरें और भी

सोनिया के किले अमेठी से शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, दिखाएंगे 'मेक इन इंडिया' का दम

भाजपा को लगा बड़ा झटका, मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा

चुनावी रण में उतरा कर्ज में डूबा किसान, बिना प्रचार किए ही कर दी सबकी छुट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -