भाजपा को लगा बड़ा झटका, मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा
भाजपा को लगा बड़ा झटका, मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा
Share:

आगरा: आगरा की भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन में बवंडर खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कई वर्षों से भाजपा से जुड़ी रहीं मंजू गुप्ता ने आगरा के ही पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

वहीं बता दें कि उन्होंने अपने आरोपों के संबंध में खुलकर बात करने से इनकार दिया है। उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखेंगी। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाइयों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही भाजपा में कई पदों पर रहकर कार्य कर चुकी डॉ. मंजू गुप्ता को जुलाई 2018 में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया था। 

मृत गर्भवती ने दिए ऐसे संकेत सब रह गए दंग

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को उनके इस्तीफे की चर्चा होने लगी। इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने इस्तीफे की बात को स्वीकार कर लिया। मंजू गुप्ता ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बहुत सहा लेकिन अब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो इस्तीफा ही आखिरी विकल्प दिखा। उन्होंने बताया कि इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भेज दिया है। जल्द ही नेतृत्व से मिलकर सारी बात बताएंगी। 


खबरें और भी

बीजेपी विधानसभा चुनावों में ऊंची जातियों को साधने में जुटी

आपने शशि थरूर की अंग्रेजी तो देखी ही होगी, अब देखिए उनका विज्ञान

शिकोहाबाद यार्ड में मालगाड़ी पटरी से उतरने पर 11 ट्रेनों के रूट बदले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -