अधीर रंजन चौधरी ही होंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता?
अधीर रंजन चौधरी ही होंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता?
Share:

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पूर्व कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कामकाज को असरदायी तथा सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों सदनों में पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की है। इसमें उन्होंने नेताओं की वरिष्ठता का क्रम बनाए रखा है। सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी का नेता फिर से बनाया है, वहीं गौरव गोगोई को उनका डिप्टी नियुक्त किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि के सुरेश मुख्य सचेतक होंगे तथा रवनीत सिंह बिट्टू एवं मनिकम टैगोर लोकसभा में पार्टी के व्हिप होगे। वहीं शशि थरूर तथा मनीष तिवारी को भी इस ग्रुप में सम्मिलित किया गया है।

वही राज्यसभा के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को सदन का नेता बनाया गया है, वहीं आनंद शर्मा को उनका डिप्टी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने अम्बिका सोनी, पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह तथा केसी वेणुगोपाल के साथ जयराम रमेश को राज्य सभा में मुख्य सचेतक बनाया है। सोनिया गांधी के जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि मैंने सीपीपी के अध्यक्ष के तौर पर संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के असरदायी कामकाज को सुविधाजनक बनाने तथा सुनिश्चित करने के लिए समूहों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। 

वही ये समूह सत्र के चलते रोजाना मिलेंगे तथा सत्र के चलते भी ये भेंट कर सकते हैं। जहां तक संसद के मसलों का संबंध है आवश्यकता पड़ने पर इन सभी ग्रुप्स की संयुक्त बैठकें भी बुलाई जा सकती हैं। राज्य सभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे संयुक्त बैठकों के कॉर्डिनेटर होंगे। संसद का मानसून सत्र सोमवार से आरम्भ होने वाला है। इससे पहले विपक्षी नेताओं की रविवार को बैठक होने वाली है। जिसमें किसान आंदोलन, निजीकरण तथा राजद्रोह कानूनों की वैधता पर सर्वोच्च न्यायालय की कमेंट समेत कई मसलों पर केंद्र सरकार को निशाना बनाने की योजना तैयार किए जाने का अनुमान है।

पुलिस अफसरों के साथ बैठक से पहले राकेश टिकैत ने किया ट्वीट, कहा- 22 जुलाई से किसान करेंगे...

बस स्टॉप पर बैग लेकर खड़े थे 5 लोग, पुलिस की चेकिंग पर निकली ऐसी चीज की रह गए सब दंग

भारतीय मूल के सिमी सिंह ने आयरलैंड में बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -