भाजपा से वरुण गांधी का टिकट कटा, अधीर रंजन बोले- गांधी परिवार से हैं इसलिए..
भाजपा से वरुण गांधी का टिकट कटा, अधीर रंजन बोले- गांधी परिवार से हैं इसलिए..
Share:

कोलकाता: भाजपा की पांचवीं सूची में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का नाम गायब है। भाजपा ने उनकी जगह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट से लोकसभा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है। 

बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि, 'वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। यदि वे कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी। वरुण गांधी एक कद्दावर और काफी काबिल नेता हैं।' उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में आ जाएं। पीलीभीत से टिकट कटने के बाद अब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा? क्या वह कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का दामन थामेंगे या निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि वरुण अब पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि उनके साथ धोखा हुआ है और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि भाजपा ने वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वरुण गांधी की आगे की राजनितिक रणनीति क्या होगी ? इसे लेकर कई किस्म की चर्चाएं हो रही हैं। कोई उनके निर्दलीय लड़ने का अनुमान जता रहा है, तो कोई कांग्रेस से लड़ने की हिदायत दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जमकर बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर तो लोग वरुण को यह भी कहने लगे हैं कि वह अब गांधी परिवार यानि कांग्रेस में लौट जाएं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें खुलेआम ऑफर भी दे दिया है।

शराब घोटाले में कविता की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक हिरासत में भेजा, ठुकराई जमानत

पाकिस्तान के नौसैनिक अड्डे पर आतंकियों का हमला, 12 से अधिक सुरक्षाबलों के मारे जाने का दावा

माता सरस्वती का मंदिर या कमाल मौला मस्जिद ? भोजशाला में पांचवे दिन भी ASI का सर्वे जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -