फिल्म इंडस्ट्रीस में शोक की लहर, नहीं रहे मशहूर एक्टर रवि पटवर्धन
फिल्म इंडस्ट्रीस में शोक की लहर, नहीं रहे मशहूर एक्टर रवि पटवर्धन
Share:

मशहूर एक्टर रवि पटवर्धन  का देहांत हो गया है। वे 83 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। रवि पटवर्धन को हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा और रंगमंच में योगदान के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार  शनिवार रात से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके उपरांत उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। 

एक्टर को इस वर्ष की शुरुआत में दिल का दौरा भी पड़ा था। मूवीज और टीवी सीरियलों में अधिकतर दादाजी का किरदार निभाने वाले रवि पटवर्धन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा नाटकों में कार्य किया था। हम बता दें कि रवि पटवर्धन का जन्म 06 सितंबर 1937 को हुआ था। वह अपने दमदार अभिनय और आकर्षित कर लेने वाले डायलॉग स्टाइल के लिए भी पहचाने जाने जाते थे। मुख्यरूप से मराठी मूवीज में सक्रिय रहे रवि पटवर्धन के देहांत की खबर से उनके सभी चाहनेवाले दुखी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

1970 के दशक से अपना करियर शुरू कर रवि पटवर्धन ने कई मूवीज, टीवी शो और नाटकों में अलग-अलग भूमिकाएं अदा की। उनकी उल्लेखनीय हिंदी मूवी में से एक तेजाब है। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने झंझार, बॉन्ड और यशवंत जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की थी।

शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहा था लड़का, पुलिस ने की पिटाई!

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दी ऐसी सजा की हो गई मौत

महिला एसपीओ पर बलात्कार के आरोप के बाद यूपी पुलिस का इंस्पेक्टर निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -