जनलोकपाल में चलेगा सबसे पहले बस्सी का मसला
जनलोकपाल में चलेगा सबसे पहले बस्सी का मसला
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में जनलोकपाल बिल पारित तो हो गया मगर अब लोकपाल के माध्यम से कौन से वाद का समाधान हो। इस पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस बीएस बस्सी के भ्रष्टाचार मामले को जनलोकपाल में सामने रखा जा सकता है। दरअसल पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसकी जांच राज्य सरकार द्वारा की जा रही है।

भ्रष्टाचार के इस मामले को लोकपाल के सामने उठाए जाने की मांग पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने की। माना जा रहा है कि यह बात भी लोकपाल के संज्ञान में लाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बीच तनातनी चलती रही है। दरअसल सोमनाथ को घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने राहत नहीं दी ऐसे में उन्होंने बस्सी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था।

दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में भी बीएस बस्सी के भ्रष्टाचार के मसले को उठाया गया था। इस पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने मामले की जांच किए जाने का हवाला दिया था। इस संबंध में यह बात सामने आ रही है कि कैसे से जुड़ी कुछ फाईलें गायब हैं। आईपीएस बीएस बस्सी द्वारा आरोपों का खंडन किया गया और कहा गया कि उनके खिलाफ राजनीतिक कार्रवाई की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -