'RRR' के बाद राम चरण की इस जबरदस्त फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, पूजा हेगड़े संग आए नजर
'RRR' के बाद राम चरण की इस जबरदस्त फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, पूजा हेगड़े संग आए नजर
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के अभिनेता राम चरण की आगामी फिल्म आचार्य से अभिनेत्री पूजा हेगड़े का जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज हो गया है। नवरात्रि के अवसर पर आरआरआर अभिनेता ने अपने पिता चिरंजीवी की मूवी आचार्य से अभिनेत्री पूजा हेगड़े की पहली झलक निर्माताओं को दिखाई है। इस पोस्टर में अभिनेत्री पूजा हेगड़े फिल्म अभिनेता राम चरण की बांहों में झूलती नजर आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

इसी के साथ राम चरण ने अपना और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की भूमिकाओं के नाम का खुलासा किया है। राम चरण इस मूवी में सिद्धा के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। जबकि अभिनेत्री पूजा हेगड़े नीलांबरी की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वही ये पोस्टर साझा करते हुए फिल्म अभिनेता राम चरण ने लिखा है, ‘सिद्धा के प्यार नीलांबरी से मिलवाते हुए… आप सभी को उगादी की बधाइयां।’ बता दें कि इस मूवी को दक्षिण भारतीय मूवीज के धांसू डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता चिरंजीवी के अपोजिट लीड किरदार में अभिनेत्री काजल अग्रवाल दिखाई देने वाली है। 

वही राम चरण पिता चिरंजीवी की मूवी में एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट पूजा हेगड़े दिखाई देगी। इस फिल्म को मैटिनी एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शीघ्र ही अभिनेता प्रभास के साथ अपनी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म लेकर सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस तथा तमिल फिल्म अभिनेता थलापति विजय के साथ भी अगली फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। 

तमन्ना भाटिया ने प्लेन से शेयर की ऐसी तस्वीर की दंग रह गए फैंस, एक्ट्रेस के पीछे नजर आए विराट कोहली

ख़त्म हुआ फैंस का इंतजार! रिलीज हुआ 'RRR' का शानदार पोस्टर, फैंस में मची भारी खलबली

रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का नया पोस्टर, जबरदस्त अंदाज में नजर आए प्रभास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -