वास्तु के अनुसार दीवार पर टांगे घड़ी, जीवन सुख-समृध्दि से भर उठेगा
वास्तु के अनुसार दीवार पर टांगे घड़ी, जीवन सुख-समृध्दि से भर उठेगा
Share:

आमतौर पर हम लोग घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिए करते हैं और इसी वजह से घर कि दीवार पर घड़ी लगायी जाती है। वैसे तो इंसान जब घर में किसी दीवार पर घड़ी टांगता है, तो वह यह सोच कर टांगता है कि यहां से घड़ी देखने में आसानी होगी या फिर यह यहां पर जमेगी। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि आप, जो घड़ी दीवार पर टांग रहे हैं वास्तव में वह आपके और आपके परिवार वालों के लिए नुकसान दायक भी हो सकती है। आज हम आपसे कुछ ऐसे ही सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि घर में घड़ी टांगते वक्त किन बातों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है?

1. वास्तु के मुताबिक घर में घड़ी उत्तर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। यह दिशा वृद्धि कारक होती है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में रहने वाले लोगों की उन्नति में बाधा आती है और घर के मुखिया का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।

2. घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से बुरा समय जल्दी बीत जाता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं। घर में घड़ी बंद नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में व्यक्ति की प्रगति में रूकावट आती है। घड़ी पर धूल भी नही जमने देना चाहिए।

3. घर में खिड़की के पास घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे परिजनों की सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसा करने से घर का माहौल अच्छा नहीं रहता है। वास्तु के मुताबिक घर में घड़ी का शीशा टूटा नहीं होना चाहिए और साथ ही घर की कोई भी घड़ी समय से पीछे न चले।

4. कभी भी तकिए के नीचे घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नए अवसर पाने के लिए घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएं। घर के हॉल में चौकोर और बेडरूम में गोल घड़ी लगानी चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।

5. घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके लि ए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाहिपए। घर में हरे और ऑरेज रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

 

प्राइवेट जाॅब में लेना है प्रमोशन, तो करें उसके लिए यह अचूक उपाय

अपनी राशि के अनुसार करें, संतान सुख प्राप्ति के अचूक उपाय

इस संयोग से बनता है सरकारी नौकरी का योग

ये उपाय जो दिलाते हैं मन मुताबिक नौकरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -