प्राइवेट जाॅब में लेना है प्रमोशन, तो करें उसके लिए यह अचूक उपाय
प्राइवेट जाॅब में लेना है प्रमोशन, तो करें उसके लिए यह अचूक उपाय
Share:

सफलता और तरक्की तो हर इंसान अपने जीवन में चाहता है, वह यही चाहता है कि वह जो भी काम करे उसमें उसे सफलता जरूर मिले। लेकिन ऐसा सभी के साथ हो पाना मुमकिन तो नहीं। कुछ लोग अपने प्राइवेट जाॅब में प्रमोशन पाने के लिए मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हे अपनी मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिलती। अगर आप भी अपनी प्राइवेट जाॅब में तरक्की न मिलने से परेशान हैं, तो यहां पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपनाकर आप अपने काम में तरक्की पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में..

मेष राशि – इस राशि के जातकों का वायु तत्व के कारण ऑफिस नियंत्रित होता है। इसलिए ऑफिस हवादार होना चाहिए। हल्के नीले रंग का प्रयोग जरूर करें।

वृष राशि – इस राशि के जातकों का ऑफिस वायुतत्व के कारण नियंत्रित होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को दीवार पर ढेर सारा सामान नहीं लगाना चाहिए। इसमें हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों का ऑफिस अग्नि तत्व से नियंत्रित होता है। इसलिए ऑफिस में जितनी ज्यादा रोशनी होगी आपके लिए उतना ही उत्तम होगा। इसमें लाल रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों का ऑफिस जल और पृथ्वी तत्व दोनों से नियंत्रित होता है। ऑफिस को हमेश साफ सुथरा रखना चाहिए। इसमें बैंगनी या गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना उत्तम होगा।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों का ऑफिस वायु तत्व का होता है। ऑफिस में खिड़कियों और हवा का आवागमन ठीक होना चाहिए। ऑफिस में सफेद और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

कन्या राशि – इस राशि का ऑफिस जल तत्व का होता है। इसलिए ऑफिस में अटैच टॉयलेट हो तो बहुत अच्छा होगा। इसमें सफेद और क्रीम रंग का प्रयोग जरूर करें।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों का ऑफिस अग्नि और वायु तत्व का होता है। ऑफिस में बिजली के उपकरण अच्छी तरह देखभाल कर लगवाएं। इसमें लाल और सफेद रंग का प्रयोग करना उत्तम होता है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों का ऑफिस पृथ्वी तत्व का होता है। ऑफिस में ज्यादा कुर्सियां ना रखें। ऑफिस में पीले या हरे रंग का प्रयोग करें।

धनु राशि – इस राशि के जातकों का ऑफिस वायु और अग्नि तत्व से प्रभावित है। ऑफिस में कभी गुस्सा ना करें और अपने काम पर ध्यान दें। इसमें लाल रंग का प्रयोग करें।

मकर राशि – इस राशि के जातकों का ऑफिस पृथ्वी तत्व और जल तत्व का होता है। ऑफिस में कभी भी नशा ना करें। इसमें हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों का ऑफिस आकाश तत्व का होता है। ऑफिस में अगर नियमित रूप से पूजा करें तो अच्छा होगा। इसमें सफेद या पीले रंग का प्रयोग जरूर करें।

मीन राशि – इस राशि के लोगों का ऑफिस आकाश और पृथ्वी तत्व से मिलाजुला होता है। ऑफिस में हमेशा सफाई रखनी चाहिए। ऑफिस में चॉकलेटी और सफेद रंग का प्रयोग करना उत्तम होगा।

 

इन बातों पर ध्यान देने से जरूर मिलेगी सफलता

इन नुस्खों से बनाएं अपने गार्डन को वास्तु-दोषमुक्त

इस तरह चार दिशाओं में आदि शंकराचार्य ने बनाये मठ

शास्त्र और शस्त्र, दोनों का ज्ञाता एक ब्राह्मण, परशुराम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -