मुंबई पुलिस का खुलासा, मुंबई में हर माह लापता होते है 884 व्यक्ति
मुंबई पुलिस का खुलासा, मुंबई में हर माह लापता होते है 884 व्यक्ति
Share:

मुंबई : मुंबई पुलिस ने हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दशक में मुंबई जैसे महानगर से हर माह औसतन 884 व्यक्ति लापता हुए हैं, जिनमें ज्यादातर वहा की अवयस्क व कम उम्र की लड़कियां हैं। पुलिस ने कहा की इनमें से अधिकतर का पता लगा लिया गया। पुलिस के हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि पिछले करीब साढ़े दस साल में मुंबई शहर से 1,10,547 व्यक्तियों के लापता होने की खबर रही, जिनमें से 1,00,439 लोगों का पता लगा लिया गया। बाकी10,108 का अब तक पता नहीं चल पाया है। जनवरी 2005 से मई 2015 के ये आंकड़े सीआईडी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के ‘मिसिंग पर्सन ब्यूरो’ ने जारी किए हैं।

ये आंकड़े बताते हैं कि लापता पुरूषों की तुलना में अवयस्क लड़कियों सहित महिलाओं की संख्या अधिक है। आंकड़ों पर नजर रखी जाए तो पिछले दस साल में मुंबई पुलिस में कुल 18,547 लड़कियों, 37,603 महिलाओं, 17,195 लड़कों और 37,202 पुरूषों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपने दावे में कहा है की इनमें से अधिकतम 90 फीसदी का पता लगा लिया गया।

उसके अनुसार मासिक आधार पर 884 में से 803 का पता लगाया गया। लेकिन 582 अवयस्क लड़कियों और 2,944 महिलाओं का मई 2015 के अंत तक पता नहीं चल पाया था। खबर के अनुसार नवंबर 2014 से मई 2015 के आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में 1,033 बच्चे लापता हुए पर ऐसे कुछ पुराने मामलों सहित 1,039 का पता लगा लिया गया। उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त फत्तेसिंह पाटिल ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में 50 फीसदी से अधिक लोग झुग्गियों में रहते हैं और लापता होने के ज्यादातर मामलों की खबर झुग्गी बस्तियों से ही है। 

अपने क्षेत्र में लापता लोगों का पता लगाने का रिकॉर्ड 97 फीसदी होने का दावा करते हुए फत्तेसिंह पाटिल ने कहा प्रौद्योगिकी का समुचित इस्तेमाल और सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से लापता व्यक्तियों का पता लगाने वाले दस्ते को बहुत मदद मिली है। फत्तेसिंह ने कहा की हमे सोशल मिडिया के द्वारा बहुत सी जगहों पर ऐसे केसो पर अधिक सहायता मिलती है तथा हम इसमें काफी हद तक सफल भी होते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -