जूनियर बच्चन ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने के मूमेंट को ट्विटर पर किया याद
जूनियर बच्चन ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने के मूमेंट को ट्विटर पर किया याद
Share:

अभिनेता अभिषेक बच्चन जो की ऐश्वर्या राय के साथ में शादी के बन्धन में बंधे हुए है व बता दे की 20 अप्रैल को ही अभिषेक व ऐश्वर्या राय की शादी को दस साल पुरे हो जाएंगे. बता दे की अभी हाल ही में अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया था  जिसमे हमे बॉलीवुड सितारों के भी बच्चे नाचते गेट नजर आए थे. इस बर्थडे पार्टी में हमे अभिनेता आमिर खान का बेटा आज़ाद भी अपने चुलबुले अंदाज में नजर आया था। 

अभिषेक व ऐश की शादी के मामले में हमे पता चला है कि, अपनी पूर्व की फिल्म बंटी बबली के गाने कजरारे-कजरारे के बाद से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के डेटिंग की अफवाहें उड़ना चालू हो गई थीं। जब दोनों मणि रत्नम की गुरु में काम करने लगे तो सभी को इस बात पर विश्वास हो गया कि इस बार यह अफवाहें सच साबित हो जाएंगी। दोनों ने लोगों को निराश नहीं किया और शादी कर ली। 10 साल बाद अभिषेक ने अपने रोमांटिक दिनों को एक बार फिर से याद किया है।

आपको बता दे की जूनियर बच्चन ने ट्विटर पर अपने उस मूमेंट को याद किया। 40 साल के रोमांटिक एक्टर ने लिखा- 10 साल पहले न्यूयार्क की सर्द बालकनी में उन्होंने हां कहा था। ऐसा लगता है यह सब कल की ही बात हो। बॉलीवुड में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की काफी बातें होती हैं। अब दोनों ही पावर कपल के तौर पर उभरे हैं। 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेहद निजी समारोह में शादी कर ली थी। इस कार्यक्रम में परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने बाद में बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए शानदार पार्टी रखी थी। उनकी शादी सुर्खियों में छाई रही और बॉलीवुड में भी इसकी चर्चा जोरों पर रही।

जब ऐश्वर्या को पति ने दिखाई आँख तो ऐश्वर्या हो चली शाहरुख़ के साथ

जब आमिर के बेटे संग छम-छम नाची ऐश्वर्या की बेटी......Watch विडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -