2017 की पहली अवॉर्ड नाइट के दौरान बॉलीवुड सुंदरियों का रहा जलवा
2017 की पहली अवॉर्ड नाइट के दौरान बॉलीवुड सुंदरियों का रहा जलवा
Share:

आपको बता दे की साल 2017 के दौरान बॉलीवुड का पहला 62 वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड  इवेंट भी हमे देखने को मिला व इस अवॉर्ड नाइट के दौरान हमे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां भी अपने खूबसूरत परिधानों में चहलकदम करते नजर आई. जी हाँ, अवार्ड शो में इन बॉलीवुड की चर्चित सुंदरियों का ही जलवा छाया रहा। वैसे इस अवार्ड शो में हमे बॉलीवुड का लखन यानि सीनियर एक्टर अनिल कपूर भी अपने बेटे और एक्टर हर्षवर्धन के साथ अपने आकर्षक अंदाज में नजर आए।

साथ में नजर आईं 'मिर्जिया' एक्ट्रेस सैय्यामी खेर और रिचा चड्ढा। सितारों का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया। इस फेहरिस्त में श्रीदेवी, विद्या बालन के साथ रवीना टंडन का अंदाज भी शामिल था। आलिया भट्ट ने यहां बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया तो एक्टर के तौर पर बाजी मारी आमिर खान ने।

आमिर की 'दंगल' को भी समीक्षकों ने खूब पसंद किया। 62 वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में सीनियर एक्ट्रेस रवीना टंडन, श्रीदेवी, विद्या बालन के साथ ही कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, एवलिन शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस की अदाएं भी कैमरे में कैद हुईं। सोनम कपूर हमेशा की तरह अपने फैन्स को लेकर सुर्खियों में रहीं। रवीना टंडन जहां फिल्म 'द मदर' से वापसी करने के लिए तैयार हैं वहीं विद्या बालन की फिल्म 'बेगमजान' का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। श्रीदेवी भी अपने पति और निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'मॉम्स' के जरिए एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आएंगी। फिलहाल आप देखिए सुंदरियों की झलकियां जो समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

अवॉर्ड शो की रिहर्सल के दौरान ऐसा रहता है सितारों का आलम....Watch Pics

Jio फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए 4 पाकिस्तानी कलाकारों को नॉमिनेट किया गया

फिल्मफेयर में भी छाई रही आमिर की दंगल, अपने नाम किये तीन बड़े अवार्ड

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स: नीरजा-कपूर एंड संस को मिले 5-5 पुरस्कार, जानिए किसे क्या मिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -