टीवी की इस एक्ट्रेस पर आया अब्दु का दिल, खुद किया प्यार का इजहार
टीवी की इस एक्ट्रेस पर आया अब्दु का दिल, खुद किया प्यार का इजहार
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 के मशहूर प्रतियोगी अब्दु रोजिक को शो में बहुत पसंद किया जाता है। शो में सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं शो के बाहर भी उन्हें जमकर पसंद किया जा रहा है। कई स्टार्स तो शो के बाहर से ही उन्हें खूब समर्थन कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से अब्दु, निमृत के साथ जमकर फ्लर्ट कर रहे हैं तथा यही कारण है कि साजिद खान भी निमृत का नाम लेकर अब्दु को चिढ़ाते रहते हैं। वह यह भी बोलते हैं कि अब्दु, निमृत से शादी करना चाहते हैं। 

वही अब अब्दु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह शिव ठाकरे एवं एम सी स्टैन से निमृत के बारे में बात करते हैं। शिव, अब्दु से कहते हैं कि आपको निमृत के बारे में सोचते हुए पेट में तितलियां उड़ती हैं तो अब्दु हां बोलते हैं। फिर अब्दु बोलते हैं कि मैं निमृत-निमृत चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़के। फिर अब्दु बोलते हैं कि लौंडा जवान हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि अब्दु वैसे बिग बॉस के घर की हर हसीनाओं के साथ फ्लर्ट करते हैं। कभी टीना दत्ता तो कभी सौंदर्या। वहीं फीमेल प्रतियोगी भी अब्दु पर खूब प्यार लुटाती हैं। शो में अधिकतर समय अब्दु और साजिद खान साथ होते हैं। दोनों को बिग बॉस टास्क के चलते साथ में ही टास्क देते हैं। बुधवार के एपिसोड में साजिद एवं अब्दु सब्जी वाले बनते हैं तथा उन्हें प्रतियोगियों को अपने हिसाब से सब्जी बांटनी होती है। इस के चलते अब्दु, साजिद के साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं।

बिग बॉस में होने जा रही है नई एंट्री, मचेगा जबरदस्त धमाल

शालीन-टीना में हुई खतरनाक लड़ाई, क्या दोस्ती का होगा 'द एंड'?

भारत में ग़दर काटेगा Apple का ये शानदार TV

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -