योगी सरकार को संजय सिंह ने कहा ब्राह्मण विरोधी, बोले- '500 ब्राह्मणों की हत्या...'
योगी सरकार को संजय सिंह ने कहा ब्राह्मण विरोधी, बोले- '500 ब्राह्मणों की हत्या...'
Share:

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया है। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा कि, 'उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है।' जी दरअसल संजय सिंह ने यह दावा किया है कि, 'बीस ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है।'

हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'बीते दिनों ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है।' जी दरअसल उन्होंने यह सभी बातें बीते रविवार को वृन्दावन स्थित श्रीराम आश्रम में मीडिया से की। उन्होंने कहा कि, 'पिछले तीन वर्षों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है और 20 ब्राह्मण फर्जी मुठभेड़ में मारे गये हैं। इस स्थिति पर भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों की खामोशी समझ नहीं आ रही है। कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है । सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है, तो अब सरकार को दो साल का बिल वापस कर देना चाहिए।' आगे उन्होंने मायावती के भाजपा से नजदीकी के सवाल पर कहा कि, 'अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर क्यों चुप रहीं।' वैसे संजय सिंह हमेशा ही अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे हैं।

बेटी संग तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद

शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस डोनेट करेंगे साढ़े 5 हजार कोविड किट

आरिफ और रिजवान ने घर की छत पर सूखा रखे थे देसी बम, यूपी पुलिस ने मारी रेड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -