महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह तो सैनिकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रूपए देगी आप सरकार, हिमाचल में किये वादे
महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह तो सैनिकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रूपए देगी आप सरकार, हिमाचल में किये वादे
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको देखते हुए बीते बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया ने यहां कई नई घोषणाएं की है। जी दरअसल यहाँ उन्होंने सभी के लिए मुफ्त हेल्थ और शिक्षा देने की बात कही है। जी दरअसल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीते बुधवार को घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में यदि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है तो वह 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देगी। केवल यही नहीं बल्कि पालमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देने की उनकी पार्टी की चुनाव पूर्व 'गारंटी' को 'स्त्री सम्मान राशि' बताया और कहा कि इससे सभी महिलाएं सशक्त होंगी, उनमें वे महिलाएं भी हैं जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

आप सभी को हम यह भी बता कि सिसोदिया ने कार्यक्रम में 'केजरीवाल की चौथी गारंटी' की घोषणा की और इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं अन्य आप नेता भी थे। जी दरअसल हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल आप ने सभी बच्चों के लिए मुफ्त एवं उत्तम शिक्षा, सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए एक -एक करोड़ रूपए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इस घोषणा के जरिये आप हिमाचल प्रदेश की जनता को अपने नाम करने की कोशिश में है।

यहाँ सिसोदिया ने कहा, '' यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।'' इसके अलावा उन्होंने कहा, '' महाविद्यालयों में अध्ययनरत महिलाएं पुस्तकें खरीदने के लिए यह धनराशि खर्च कर सकती हैं। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।''

हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कर में ऐसा क्या है खास...जो इसे बनाता है शानदार

'विनाश का बड़े स्तर पर जश्न मनाया...', लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बीच बोले अतुल कुलकर्णी

युवक के हवस का शिकार बनी गर्भवती गाय, बहा इतना खून कि हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -