आप को एक और झटका, उपद्रव फैलाने के आरोप में अखिलेश त्रिपाठी को जेल
आप को एक और झटका, उपद्रव फैलाने के आरोप में अखिलेश त्रिपाठी को जेल
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। दो वर्ष पुराने एक मामले में अखिलेश पर उपद्रव मचाने का आरोप  था। जिस पर रोहिणी में मेट्रोपोलिटन जज ने उनके मामले की सुनवाई की। रोहिणी की अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश भी उन्हें दिया। विधायक की  गिरफ्तारी और न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कई विधायकों के जेल जाने और कुछ पर आपराधिक प्रकरण लग जाने के बाद आम आदमी पार्टी  मुश्किलों में है हालांकि दिल्ली की जनता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बनी हुई है। विधायक अखिलेश त्रिपाठी ऐसे पांचवे विधायक हैं जिन्हें जेल भेजा गया है। दरअसल उन पर वर्ष 2013 में उपद्रव के आरोप में पकड़ा गया है। सोमनाथ भारती, जितेंद्र तोमर, मनोज कुमार और कमांडो सुरेंद्र सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायक जितेंद्र तोमर पर फर्जी डिग्रियां रखने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। तो विधायक सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा और उन्हें भी न्याययिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -