आप में शुरू हुआ अंर्तकलह का दौर, डाॅ. विश्वास पर पार्टी तोड़ने का आरोप
आप में शुरू हुआ अंर्तकलह का दौर, डाॅ. विश्वास पर पार्टी तोड़ने का आरोप
Share:

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने और एमसीडी चुनाव में हार होने के बाद आम आदमी पार्टी के संगठन में बदलाव करने की कवायदें की जा रही हैं। ऐसे में चर्चा की गई है कि डाॅ. कुमार विश्वास को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जा सकता है। डाॅ. कुमार विश्वास का जहां पर राज्य में मंत्री कपिल मिश्रा ने किया वहीं जामियानगर से विधायक अमानतुल्ला खान ने डाॅ. कुमार विश्वास के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया।

उन्होंने डाॅ. कुमार विश्वास की आलोचना की। उनका कहना था कि पार्टी में दो फाड़ हुई तो उसके लिए जवाबदार डाॅ. कुमार विश्वास होंगे। दरअसल डाॅ. विश्वास विधायकों को बुलाकर कह रहे हैं कि मुझे पार्टी का संयोजक बनवाओ नहीं तो बीजेपी में चलो। बीजेपी हर एक को 30 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार है। अमानतुल्ला ने कहा कि भाजपा आप में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के 4 विधायक डाॅ. कुमार विश्वास के घर जाते हैं।

वे विधायकों को बरगलाते हैं। दूसरी ओर मंत्री कपिल मिश्रा ने भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर कहा कि यदि उनमें दम है तो वे पार्टी तोड़कर दिखाऐं। भाजपा के कुछ नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शूंगलू कमेटी की रिपोर्ट में पार्टी में मंथन होना चाहिए। डाॅ. कुमार विश्वास जो कह रहे हैं और सीएम अरविंद केजरीवाल जो ट्विट कर रहे हैं वह एक जैसा ही है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं में डाॅ. विश्वास की बातों से जोश आया है। डाॅ. विश्वास को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देना चाहिए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध बोलने का साहस केवल आप में है हमने यदि सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल किया तो वह वाजिब था। डाॅ. कुमार विश्वास ने पार्टी के चिंताजनक हालात पर कहा था कि आप कांग्रेस हो चली है।

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

हमें EVM दे दो, हम खुद देख लेंगे गड़बड़ी है या नही : केजरीवाल

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -