दिल्ली चुनाव Live: जरनैल सिंह और अमानतुल्लाह ने दर्ज की जीत, ये रहा वोटों का अंतर
दिल्ली चुनाव Live: जरनैल सिंह और अमानतुल्लाह ने दर्ज की जीत, ये रहा वोटों का अंतर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के जरनैल सिंह ने कांटे की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव बब्बर को मात दे दी है। जरनैल सिंह ने 15,000 मतों के अंतर से यह जीत दर्ज की है। तिलक नगर सीट पर जरनैल सिंह को 28,876 वोट प्राप्त हुए जबकि राजीव बब्बर को 10,665 मत ही मिले थे।

जरनैल सिंह को 68 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी को 28 फीसदी से कुछ ज्यादा सीट हासिल हुई थी। कांग्रेस को दिल्ली के 70 सीटों में से एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं है। तिलक से कांग्रेस के प्रत्याशी रामिंदर सिंह को सिर्फ 642 वोट ही मिल पाए हैं। इस हिसाब से कांग्रेस को केवल 2 फीसदी मत ही हासिल हुए हैं। दिलचस्प यह है कि तिलकनगर से एक, दो नहीं बल्कि तीन जरनैल सिंह खड़े थे। जरनैल सिंह नाम के दो स्वतंत्र प्रत्याशी थे जिन्हें 266 और 189 वोट प्राप्त हुए हैं।

ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के अमानतुल्लाह भी जीत दर्ज कर चुके हैं। प्रारंभिक रुझान में वह भाजपा के ब्रह्म सिंह से पीछे चल रहे थे। ओखला विधानसभा सीट के अंतर्गत ही शाहीन बाग आता है जहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पिछले डेढ़ महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

टी 20 से सन्यास ले सकते हैं डेविड वार्नर, जल्द करने वाले हैं ऐलान

NPA की डेढ़ साल की रिकॉर्ड वसूली से सरकारी बैंकों की हालत में आया सुधार

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -