आप विधायक पुलिस हिरासत में,पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
आप विधायक पुलिस हिरासत में,पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में आप विधायक मनोज कुमार मुश्किल में फंस गए हैं। कोंडली से विधायक मनोज कुमार को दिल्ली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले में कहा गया है कि मनोज कुमार पर किसी पुराने जमीन विवाद को लेकर यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार के विरूद्ध फर्जीवाड़ा करने, सुरक्षा बलों का कार्य प्रभावित करने और उन्हें भड़काने के साथ महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में मनोज कुमार पर एफआईआर दायर की गई है।

पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आम आदमी पार्टी द्वारा विधायक मनोज कुमार पर किसी तरह की कार्रवाई किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि यदि विधायक मनोज कुमार पर जेल जाने जैसा कोई फैसला लिया जाता है तो उन्हें अपने पद से हटना पड़ सकता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।

पार्टी को ऐसे समय में आगामी समय में उक्त सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना दमदार कैंडीडेट खड़ा करना होगा वहीं पार्टी की साख को बचाए रखने के लिए भी प्रयत्न करने होंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के कई नेताओं पर पहले से तरह - तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री मामले में पहले ही पकड़ा जा चुका है। ऐसे में पार्टी के लिए परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -