राशिफल: आज इन राशिवालों को मिल सकता है प्रपोजल, इन्हे रखना होगा अपनी सेहत का खास ख्याल
राशिफल: आज इन राशिवालों को मिल सकता है प्रपोजल, इन्हे रखना होगा अपनी सेहत का खास ख्याल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 सितंबर का राशिफल। 

15 सितंबर का राशिफल-

मेष: आज आपका मन अशांत रहेगा। कहीं से बुरी खबर आ सकती है लेकिन फिर भी आपका दिन अच्छा हो सकता है। आपके लिए प्रपोजल आ सकते हैं, कोई आपके सामने प्यार का इजहार कर सकता है। घर में सब अच्छा है। समय भी शुभ है लेकिन सेहत में गड़बड़ हो सकती है। 

वृषभ: आज धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं और पारिवारिक समस्या, व्यर्थ की उलझनें रहेंगी जबकि व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

मिथुन: आज राहु आपको अज्ञात भय दे सकता है और गोपनीय शत्रु परास्त होगा लेकिन कुछ तनाव देगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित हो सकते हैं और इस कारण से कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आज आप भावुकता में नियंत्रण रखें और बुद्धि कौशल पर भरोसा रखें।

सिंह: आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा और मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या: आज आर्थिक योजना को साकार रूप देने पर सफलता मिल सकती है और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समय बलवान है लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखे। 

तुला: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित रह सकते हैं और कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आज समय अच्छा हो सकता है लेकिन कहीं से लड़ाई की संभावना बनती दिख रही है। 

वृश्चिक: आज आप छोटी छोटी बातों पर उत्तेजित न हों और रक्तचाप नियंत्रित रखें जबकि आर्थिक योजना फलीभूत होगी। आज आपको पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: आज यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज दूसरे से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं और संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

मकर: आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी और उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज सेहत में स्थिति खराब हो सकती है। घर में किसी से अनबन संभव है। 

कुंभ: आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक तनाव भी बढ़ेगा। आज यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: आज आर्थिक तनाव मन को अशांत करेगा लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में सुधार हो सकता है और घर में भी सब अच्छा होगा।

17 या 18 को, कब है जितिया व्रत?, जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त

पितरों को करना है प्रसन्न तो श्राद्ध पक्ष में करें ये काम

घर में पूर्वजों की लगी तस्वीर कर सकती है आपको बर्बाद, रखे इन बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -