कैसा है आज आपका दिन, जानिए अपना राशिफल
कैसा है आज आपका दिन, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 जून का राशिफल।

9 जून का राशिफल-

मेष- आज आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा। आज मित्रों तथा स्वजनों की  तरफ से कोई उपहार मिलेगा। आज परोपकार के लिए किए काम आपको आंतरिक खुशी देंगे। इसके अलावा आपका दिन शुभ होगा।

वृषभ- आप वाणी से आप लोगों को आकर्षित और प्रभावित कर सकेंगे। इसी के साथ लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ लेखन कार्य या पठन कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा आपके परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा और पाचन क्रिया में गड़बड़ होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी।

मिथुन- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। इसी के साथ घर में माता और स्त्री वर्ग के लिए आप अधिक भावनाशील बन जाएंगे। आज अत्यधिक विचारों में डूबे रहने के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। आज नींद नहीं आने के कारण शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। आज प्रवास टालें और जमीन या संपत्ति के विषय में बातचीत आज ना करें।

कर्क- आज भाइयों से लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। इसके अलावा आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आज संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं। इसी के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा।

सिंह- आज आपके दूर रहने वाले मित्र और स्नेहियों के साथ की गई बातचीत लाभप्रद रहेगी। सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको आज स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। आज वाणी से किसी का मन जीत सकेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता नहीं मिलेगी। आज अत्यधिक विचार आपकी मानसिक उलझन में वृद्धि करेंगे और आपको मित्रों से मदद मिल सकती है।

कन्या- आज अपने समृद्ध विचार से आपको लाभ होगा। आज किसी के साथ नए संबंध में जुड़ सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से लाभदायक है सब। आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा प्रियजन के साथ मुलाकात होगी। खुशी तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे। आज आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना भी अधिक है। इसके अलावा भाग्य आपका साथ देगा।

तुला- आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयम में रखें। अन्य व्यक्तियों या परिजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की आशंका है। इसी के साथ परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आज आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखें। इसी के साथ दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी और आध्यात्मिकता और ईश्वर का स्मरण शांति देगा।

वृश्चिक- आज गृहस्थजीवन में आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा और मांगलिक काम होंगे। विवाह के संयोग बनेंगे। आज नौकरी-धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी।

धनु- आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कोई भी काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। इसके अलावा अच्छा आपका दिन गुजरेगा। इसी के साथ नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मकर- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। इसके अलावा बौद्धिक कामों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी रचनात्मकता दिखाई देगी। आज मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊब होगी। संतान की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। आज उच्च अधिकारियों या विरोधियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

कुंभ- आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण दूषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मंथन करने से मानसिक थकान का अनुभव होगा।

मीन- आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। आज नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

घर के इस कोने में भूल से भी न रखे कोई पौधा हो जाएंगे गंभीर बीमारियों का शिकार

रात में इस समय अचानक खुल जाए नींद तो भगवान दे रहे हैं ये इशारा

सपने में दिखे इस तरह की स्त्री तो मालामाल होने के हैं संकेत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -