रात में इस समय अचानक खुल जाए नींद तो भगवान दे रहे हैं ये इशारा
रात में इस समय अचानक खुल जाए नींद तो भगवान दे रहे हैं ये इशारा
Share:

सुबह से लेकर शाम तक की भागादौड़ के बाद रात के समय चैन की नींद आती है। हालाँकि बीच में कई बार अचानक ही नींद टूट जाती है और ऐसा होने से व्यक्ति हैरान रहता है। कभी-कभी व्यक्ति सोचता है कि आखिर ऐसा क्यो हो रहा है। वैसे अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आपको यह खबर पढ़ने की जरुरत है। आइए बताते हैं आपको इसके बारे में।

रात 9 से 11 बजे के बीच जागते हैं- अगर आपकी नींद रोज रात को 9 से 11 बजे के बीच खुल जाती है और लाख कोशिशों के बावजूद भी नींद नहीं आती है तो वह व्यक्ति किसी बात को लेकर अधिक चिंतित है और वह उस मसले पर ज़रुरत से ज़्यादा सोच रहा है। इस वजह से आप ठंडे पानी से चेहरे को धोकर सकारात्मक मंत्रों का जाप करें, आपको नींद आ जाएगी।

11 से 1 बजे के बीच जागते हैं- अगर आप रात्रि 11 से 1 बजे के बीच में अचानक सोते हुए उठ जाते हैं तो आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं। जी हाँ और इसके अलावा आपका मन इधर-उधर भटक रहा है तो आप जितना हो सके खुद पर भरोसा रखें और सोने से पहले अपने दिमाग से सभी नेगेटिव चीजों को निकाल दें। यह समस्याएं आपके पित्ताशय को प्रभावित कर सकती है।

रात 12 से 2 के बीच जागते हैं- अगर आपकी नींद हर रात इस दौरान खुलती हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि कोई अनजान शक्ति आपके आसपास रहकर आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है जो आपको जीवन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक कर रही है। जी हाँ और इससे आपकी जान को खतरा भी हो सकता है।

रात 1 से 3 बजे के बीच जागते हैं- अगर रात के 1 से 3 बजे के बीच अचानक आँख खुले तो यह व्यक्ति के ग़ुस्से की ओर संकेत करता है। जी हाँ और इस समस्या से निजात पाने के लिये आप ठंडे पानी पी लें। ऐसी समस्या से निपटने के लिए आप सोने से पहले अपने हाथ-पैर धो लें और ऐसा नियमित करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

3:00 बजे जागते हैं- अगर आपकी नींद 3 बजे के करीब अचानक रोज खुलती है तो इसका मतलब यह है कि सृष्टि व दिव्यशक्ति चाहती हैं कि आप उठे और अपने इष्टदेव की अराधना करें, आप परमात्मा का जाप करें क्योंकि बहुत सारी शक्तियां आपका इंतजार कर रही है जो कि आपको मिलनी है।

जब 3 AM से 5 AM के बीच जागते हैं- अगर रात 3 से 5 के बीच उठ रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि अनजान शक्ति आपके संपर्क करने की कोशिश कर रही है। जो आपके जीवन के प्रति जागरूक है।

सुबह 5 से 7 बजे के बीच जागते हैं- अगर आप सुबह 5 से 7 बजे के बीच जागते हैं तो कोई चीज़ आपको भावनात्मक रूप से रोकती है।

* ऐसा भी कहा जाता है अगर रात में 12 बजे से 1 बजे तक के बीच यदि आप कोई सपने देख रहे है तो इसके बारे में कहा जाता है कि ये सपने 3 साल में सच हो सकते हैं। इसके अलावा रात में 1 बजे से 2 बजे के बीच देखे गए सपने के बारे में कहा जाता है कि ये सपने एक साल में सच हो सकते हैं।

गंभीर रोग से हैं परेशान तो महेश नवमी के दिन करें यह एक उपाय

9 जून को है गंगा दशहरा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

L या U शेप, हर तरह के सोफा को रखते समय इन चीजों का रखें ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -