क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में, यहाँ जानिए अपना राशिफल?
क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में, यहाँ जानिए अपना राशिफल?
Share:

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 25 अप्रैल का राशिफल।

25 अप्रैल का राशिफल-

मेष: आज के दिन क्रोध की अधिकता रहने से परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका बन रही है। धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं। 

वृषभ: आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी, जिससे असंभव कार्य को भी संभव बनाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। बड़े ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। 

कर्क: आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज कार्यों में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, जिसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में आज अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में पद व अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी।

सिंह: आज किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान न देकर अपने कार्य करते रहे। कोई भी कार्य आरंभ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे उत्साह भी बना रहेगा और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कर पाएंगे। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। दिनभर हास्य एवं मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज-शौक पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यों को भी नजरअंदाज कर सकते हैं।

तुला: आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा। 

वृश्चिक: आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय आज सामान्य से अधिक उन्नति से चलेगा लेकिन आर्थिक मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

धनु: बड़े सरकारी अधिकारी की मदद से रूका धन प्राप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा।

मकर: कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाएगा। संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में दोपहर का समय व्यतीत होगा।

मीन: आज का दिन आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। कार्य विस्तार की सफल योजना बना पाएंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही हैं।

ईसाई धर्म अपनाने के लिए बीवी और ससुराल वाले करते थे मारपीट, थाने पहुंचा पति

शनि प्रदोष के दिन जरूर करें महादेव की उपासना, अपनाएं ये उपाय

तिहाड़ जेल में कैद छोटा राजन को हुआ कोरोना, शहाबुद्दीन भी हो चुका है संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -