आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 सितंबर का राशिफल।
आज का राशिफल-
मेष- संतान पक्ष से जरा मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। सेहत ठीक है मगर मन परेशान रहेगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करे।
वृषभ- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत हो सकती है। सीने में विकार की आशंका है। मां की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम तथा कारोबार करीब-करीब सही रहेगा। महादेव की उपासना करे।
मिथुन- दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम तथा संतान की स्थिति बेहद अच्छी नहीं है। सेहत आपकी भी थोड़ा मध्यम नजर आ रही है। गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क- सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, स्वास्थ्य ठीक है मगर सिरदर्द तथा नेत्र पीड़ा से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम तथा कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। महादेव का जलाभिषेक करना अच्छा रहेगा।
सिंह- मन थोड़ा उतार-चढ़ाव में रहेगा। बहुत हाई तथा बहुत लो रहेगा आपके साथ। प्रेम-संतान मध्यम, कारोबार करीब-करीब ठीक रहेगा। महादेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। निवेश करने से बचें। अपनी बोली पर नियत्रंण रखे। थोड़ा ध्यान देकर चलें। कुटुम्बीजनों में झगड़ा-झंझट के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम तथा कारोबार सही चलता रहेगा। माता दुर्गा की अराधना करें। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला- कारोबारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सेहत ठीक है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम मध्यम रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृश्चिक- हालात ठीक है। थोड़ा खर्च से अवश्य परेशान हैं मगर सेहत में सुधार हो गया। धन का आवक बना हुआ है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। महादेव की पूजा करें।
धनु- भाग्य साथ देगा। मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने पाए ख्याल रखें। जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम तथा कारोबार की स्थिति अच्छी है। गणेश की विधिवत पूजा करे।
मकर- हालत प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। शासन-सत्ता पक्ष से न भिड़ें। वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें। सेहत ठीक-ठाक, बचकर पार करें। शासन-सत्ता पक्ष से न भिड़ें। प्रेम ठीक-ठाक, कारोबार भी ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।
कुंभ- जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य आपका भी प्रभावित नजर आ रहा है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।
मीन- पराक्रम रंग लाएगा। जिंदगी में तरक्की करते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम तथा कारोबार की स्थिति अच्छी है। मां काली की उपासना करते रहें।
20 सितंबर से शुरू हो रहे है श्राद्ध, पितृदोष से मुक्ति के लिए अपनाएं ये उपाय
कौवों के बिना अधूरा है पितृपक्ष, जानिए इसका कारण और पौराणिक महत्व