क्या लिखा है आज आपकी राशि में, यहाँ जानिए आज का राशिफल
क्या लिखा है आज आपकी राशि में, यहाँ जानिए आज का राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 अप्रैल का राशिफल। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, जानिए क्या कह रहा है आपका भाग्य।

15 अप्रैल का राशिफल-

मेष राशि - आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे और आर्थिक मामलों में खूब लाभ मिलेगा। आज सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता रानी का आशीर्वाद है आप पर, सब सफल होगा।

वृषभ राशि - आज आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है। इसके आलावा माता रानी ने आपके लिए कुछ बड़ा और खास सोचा है जो कुछ ही दिनों में आपको मिलेगा।

मिथुन राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। इसके अलावा किसी से भी हुई अनबन दूर होंगी। दिन बढिया रहेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।

कर्क राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा और लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, सब कुछ उत्तम रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

सिंह राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा और रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। माता रानी आपके लिए कुछ बहुत अच्छा लाने की तैयारी में है।

कन्या राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम पूरा होगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा। इसके अलावा बड़े लाभ हो सकते हैं जो आपको ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

तुला राशि - आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा और स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही बड़ा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशि - आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। काम आपको पूरी सफलता दिलाएगा । इसके अलावा व्‍यवसायिक सफलता का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। इसी के साथ प्रेम की स्थिति काफी सुधर चुकी है।

धनु राशि - आज  दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है, रूके हुए काम पूरे होंगे। आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा , लेकिनआप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि - धन  लाभ होगा। आज खास काम पूरे होंगे और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम हो सकती है। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

कुंभ राशि - आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। इसके अलावा आपको करोबार के काम से कहीं लंबी यात्रा पर जा पड़ सकता है। आज किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशवरा कर लेने से अच्छा रहेगा। किसी कठिन परिस्थिति में पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि - आज दिन सामान्य रहेगा। आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए और मिलकर काम करें| आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। धन लाभ योग भी बन रहे है और दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा|

रमजान के बीच कोरोना का टीका लगवाने से नहीं टूटेगा रोजा, मौलाना ने ‘फतवा’ जारी कर दूर किया भ्रम

अवॉर्ड शो में छाया प्रियंका चोपड़ा का पिंक जैकेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ DMK नेता टी आर बालू, ले चुके है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -