अवॉर्ड शो में छाया प्रियंका चोपड़ा का पिंक जैकेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
अवॉर्ड शो में छाया प्रियंका चोपड़ा का पिंक जैकेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में आयोजित हुए BAFTA अवॉर्ड्स 2021 में बतौर प्रिजेंटर उपस्थित थीं। अभिनय के अतिरिक्त अपने आउटफिट के लिए आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहने वालीं प्रियंका ने British Academy of Film and Television Awards में भी बहुत यूनिक आउटफिट लिया था जिसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका ने एक यूनिक जैकेट पहना हुआ था जिसमें उन्होंने अपना फोटोशूट कराया था। इस जैकेट में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। प्रियंका के साथ निक भी इस इवेंट में उपस्थित थे जो कि ब्लैक आउटफिट में प्रियंका का साथ देते नजर आए। BAFTA अवॉर्ड्स 2021 रॉयल एल्बर्ट हॉल में ऑर्गनाइस किए गए थे तथा इस पूरे कार्यक्रम के लिए प्रियंका ने कुल दो आउटफिट लिए थे। पहले अपीयरेंस के लिए वह पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में थीं।

उन्होंने डच फैशन डिजाइनर रोनाल्ड वैन डेर कैम्प की सिल्क मिकाडो जैकेट पहनी थी। फुल स्लीव्स वाली इस जैकेट में डीप नेकलाइन रखी गई थी जो कि बहुत जबरदस्त लग रही थी। जो चीज इसे और भी स्पेशल बना रही थी, वो थी हाथों से बनाई गई एक मोतियों से सजी खूबसूरत तितली। उन्होंने एक डीप ब्लैक स्कर्ट के साथ इस जैकेट को पहना था। जहां तक सैकेंड अपीयरेंस की बात है तो प्रियंका ने मैंडारिन कॉलर वाली हॉट पिंक जैकेट कार्यक्रम के रात वाले स्पेशल भाग के लिए पहनी थी। हालांकि इस कमाल की जैकेट के लिए आपको लगभग 3915 यूरो चुकाने होंगे। मतलब भारतीय मुद्रा के अनुसार आपको लगभग 3,52,075।03 रुपये खर्च करने होंगे। जहां तक प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात है तो वह शीघ्र ही Text For You में काम करती दिखाई देगी।

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी हुमा कुरैशी, रिलीज हुआ ट्रेलर

नहीं रहे लेजेंड अनिल कपूर, फिर सदमे में पहुंचा मनोरंजन जगत

रिलीज हुआ अकासा का जबरदस्त गाना ‘शोला’, नेशनल क्रश रोहित सराफ संग आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -