क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान होता है। तो आइए आज हम जानते हैं।

आज का पंचांग-

आषाढ़ 19, शक संवत् 1943 आषाढ़, कृष्ण, अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, जिल्काद 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जुलाई 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

व्याघात योग सायं 04 बजकर 49 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा सायंकाल 06 बजकर 38 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 10 जुलाई 2021 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 10 जुलाई 2021 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 8 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 11 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 31 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक।

72 साल के हुए सुनील गावस्कर, आज भी कायम हैं लिटिल मास्टर के ये रिकॉर्ड

जेपी नड्डा ने किए वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन, आज होगा अंतिम संस्कार

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- "सड़क मंत्रालय ने राजमार्गों के साथ स्मार्ट शहरों के लिए कैबिनेट।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -