कृषि महोत्सव आयोजित होंगे
कृषि महोत्सव आयोजित होंगे
Share:

सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी 15 अप्रैल से 2 मई तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित किये जाने वाले इन कृषि महोत्सवों का उद्देश्य कृषि एवं सम्बन्धित विषयों जैसे- पशुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा सम्पर्क कायम करके नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीक सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना, नवीन फसल किस्मों की संभावनाओं के आधार पर फसल चक्र को परिवर्तित कर खेती को लाभ का धंधा बनाना है।

महोत्सव किसान केन्द्रित होंगे। इस वर्ष कृषि महोत्सव के तहत हरेक विकास खण्ड में 02 कृषि क्रान्ति रथ संचालित किये जायेंगे। प्रत्येक दिन प्रत्येक कृषि क्रान्ति रथ 02 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। 15 अप्रैल से 2 मई की अवधि में विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में कृषि क्रान्ति रथ पहुंचेगा।

कृषि महोत्सव के जो मुख्य आधार स्तंभ तय किये गये हैं, उनमें किसान की आय 05 सालों में दोगुनी किये जाने का पंचायत स्तरीय रोडमेप, एकीकृत पोषक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत नि:शुल्क कार्ड वितरण, जैविक खेती का चयनित क्षेत्रों में प्रसार, दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्री, उद्यानिकी उत्पादकता व गुणवत्ता में बढ़ोत्री, कृषि वानिकी व उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार, नवीन तथा ज्यादा लाभ वाली फसलों की जानकारी किसानों को देना शामिल है।

पंजाब में गन्ना किसानों को मिलेगी राहत, होगा 36 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -