बाढ़ के पानी से बच्चे को बचाने के लिए लिया पोलिथीन का सहारा, हो गई मौत
बाढ़ के पानी से बच्चे को बचाने के लिए लिया पोलिथीन का सहारा, हो गई मौत
Share:

अहमदाबाद। एक माॅं ने अपनी 25 दिन की संतान को प्लास्टिक बैग में रख दिया था। इस तरह से नवजात शिशु को रखे जाने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। दरअसल महिला की ओर से कहा गया कि बाढ़ के हालात के बीच उसने बच्चे को दूषित जल और अन्य कीड़ों से बचाने के लिए प्लास्टिक बैग में रख दिया था।

मगर कुछ समय बाद उस शिशु की मौत हो गई। महिला की पहचान अनु कटारिया 40 वर्ष के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के असलाली से लगभग 10 किलोमीटर दूर गाम्दी गांव में 9 फीट तक पानी जमा हो गया था। पानी अधिक बढ़ जाने पर परिजन घर में दूसरी मंजिल पर चले गए। महिला ने कहा कि वह इंतज़ार करती रही कि उसके बच्चे को वहां से हटाया जाएगा।

मगर राहत दल प्रातः करीब 8 बजे ही आ सका। गांव में लगभग 9 फीट तक जल भर गया था। अपने बच्चे की मौत से अनु और उसके पति महेश दुखी नज़र आए। उनका कहना था कि उनका सबकुछ चला गया। बच्चे की मौत के ही साथ फर्नीचर अनाज सब नष्ट हो गया। हालांकि क्षेत्र की एक प्रसूता को राहत दल ने बचाल लिया। महिला 8 माह से गर्भवती है। लोगों को क्षेत्र में पानी बढ़ने का अहसास नहीं था। लोगों का कहना है कि वे इन हालातों के लिए तैयार नहीं थे।

ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची पुलिस, ऐसी हालत में मिली लड़कियाॅं

पति की हत्या कर 2 दिन पति की लाश के साथ सोती रही महिला

पंचायत के फैसले के बाद परिवार के सामने युवती से किया बलात्कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -