बर्फबारी के बीच पहाड़ों में हुई अनोखी शादी, जिसने देखा वो रह गया दंग
बर्फबारी के बीच पहाड़ों में हुई अनोखी शादी, जिसने देखा वो रह गया दंग
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। पर्यटकों के लिए ये जितना बेहतरीन अहसास होता है, उससे भी कहीं अधिक स्थानीय लोगों को परेशानियां आती हैं। बर्फबारी की ऐसी ही समस्या का सामना सीमांत विकास खंड मोरी में एक बारात को करना पड़ा। हालांकि, लोगों ने इस बारात को यादगार बना दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी जिले में ब्लॉक मोरी के हड़वाडी गांव की एक बारात की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें 31 जनवरी की बताई जा रही है। 

मोरी में के हड़वाड़ी गांव से नवीन चौहान की बारात निकली थी। बर्फबारी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। तत्पश्चात, लोगों ने जो फैसला लिया, उसकी जमकर चर्चा हो रही है। 2 फीट बर्फ में बारात पैदल 10 किलोमीटर चलकर दुल्हन के घर पहुंची। इस सफर में पहाड़ी वेशभूषा में बारातियों ने पहाड़ी गीतों के साथ कई रंग बिखेरे। इस लम्बी यात्रा की थकान को नाच-गाकर दूर किया। 

वही पिछले वर्ष पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से भी अनोखी शादी की कहानी सामने आई थी। बेहिसाब बारिश की वजह से रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुस गया था। बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ों से गिर रहे थे। नेशनल हाई-वे सहित सैकड़ों सड़कें प्रभावित हो गई थीं। सैकड़ों सैलानी फंसे हुए थे। इन दिक्कतों के बीच हिमाचल में एक शादी ऐसी भी हुई, जो लोगों की जुबान पर चढ़ गई थी। कुदरत के कहर के कारण जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार तक न ले जा सका, तो उसने विवाद के लिए एक नायाब तरीका खोज लिया। फिर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह विवाह कराया।

सावधान ! मर चुके लोगों का आधार-पैन चुराकर अपना बना रहे अवैध रोहिंग्या, मार रहे भारतीयों का हक

कामाख्या कॉरिडोर, नेहरू स्टेडियम, एयरपोर्ट टर्मिनल से लेकर बहुत कुछ..! पीएम मोदी ने असम को दी 11600 करोड़ की सौगात

भारत की लडख़ड़ाती पारी को शुभमन गिल ने संभाला, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -