पाकिस्तान से आए पर्यटकों में एक व्यक्ति नदारद
पाकिस्तान से आए पर्यटकों में एक व्यक्ति नदारद
Share:

नई दिल्ली: देशभर में स्वाधीनता दिवस के पहले पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कई खुफिया एजेंसियां और और सुरक्षा दस्तों द्वारा चप्पे- चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। इंडिया गेट के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है। मगर इस दौरान पाकिस्तान से घूमने आए दल में से एक व्यक्ति गायब हो गया। इस व्यक्ति सलीम 48 वर्ष के गायब हो जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के जवानों में हड़कंप मच गया है।

अब इस व्यक्ति को तलाशा जा रहा है। इस व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा यह पता किया जा रहा है कि आखिर क्या यह व्यक्ति अपने निकट के संबंधियों से मिलने गया है क्या इसके कोई रिश्तेदार यहां पर रहते हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी के अनुसार लगभग दो सप्ताह पूर्व पाकिस्तान से लगभग 10 नागरिक टूरिस्ट वीज़ा पर आए थे।

ये लोग समझौता एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे थे। ये लोग दिल्ली में एक होटल में ठहरे। जब ये नागरिक बाहर जाते थे तो सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के जवान भी इनके साथ रहते थे। जब 28 जुलाई को पाकस्तानी नागरिक सैर पर निकले तो सलीम वापस नहीं लौआ। उसके गायब हो जाने पर जवानों ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी। इस मामले में पाकिस्तानी दूतावास को जानकारी दी गई है।

फोरेंसिक लैब में 11 लाख सैंपल 3 साल से हो रहे है खराब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -