मुस्लिम महिला को भीड़ ने बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटा, गुनाह- अपने घर की दीवार पर BJP लिखकर बनाया था कमल का फूल ! Video
मुस्लिम महिला को भीड़ ने बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटा, गुनाह- अपने घर की दीवार पर BJP लिखकर बनाया था कमल का फूल ! Video
Share:

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला की निर्मम पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कट्टरपंथियों की भीड़ ने घर में बंद महिला को दरवाजे तोड़कर बाल और कपड़े पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद सड़क पर कीचड़ में उसे पटक-पटक कर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का गुनाह यह है कि वह भाजपा समर्थक है।

घटना जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र की कल्याण कॉलोनी में 20 जुलाई 2023 की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहर्रम के चलते अशोक गहलोत सरकार की पुलिस ने उस वक़्त महिला की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की थी। घटना के 10 दिन बाद, यानी 30 जुलाई को इस मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया गया। हालाँकि, वीडियो में हमलावर बड़ी संख्या में नज़र आ रहे हैं, लेकिन 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नाजिर, एजाज, मुस्ताक, कलामुद्दीन, इकरार, इरफान आदि हैं। 40 वर्षीय पीड़ित महिला के शौहर सहादत अली ने पुलिस में मारपीट का केस दर्ज कराया है।  पुलिस का कहना है कि, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने घर की दीवार पर मजहब विरोधी बातें लिख दी थी, जिसके चलते मोहल्ले के लोग हिंसक हो गए।

 

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय पीड़ित मुस्लिम महिला भाजपा समर्थक  बताई जाती है। वह अक्सर पार्टी के नेताओं की तारीफ करती थी। जिससे उसके अपने ही समुदाय के लोग नाराज़ रहते थे। घटना वाले दिन पीड़ित महिला ने अपने घर की दीवार पर BJP लिख ‘कमल का फूल’ बना दिया था। दावा है कि इससे समुदाय विशेष के लोगों की भावनाएँ आहत हो गईं। इसके बाद मोहल्ले के ही मुस्लिमों की भीड़ ने उसके घर पर हमला कर दिया। डर के मारे महिला घर के दरवाजे बंद कर एक कमरे में जाकर छिप गई। मगर, आरोपियों की भीड़ ने पहले घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा। फिर पहली मंजिल पर बने कमरे का गेट तोड़कर भीतर घुस गए। पहले तो कमरे के अंदर ही महिला को पीटा गया। इसके बाद बाल पकड़कर उसे खींचते हुए सड़क पर ले आए। घर के सामने की सड़क पर पटक कर महिला को लात-घूँसों से पीटा गया। 

 

महिला को पीटने वाली भीड़ में पुरूष, बच्चे और महिलाएँ तक शामिल थीं। इसके कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में घर की दीवार पर BJP और कमल का फूल बना हुआ दिख रहा है। वहीं भीड़ महिला के घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसती नज़र आ रही है। एक अन्य वीडियो में सड़क पर गिरी हुई महिला को महिलाएँ पीटती हुई दिखाई दे रहीं हैं। इस दौरान वहाँ उपस्थित महिला पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को बचाने की कोशिश कर रही है। पीड़िता महिला को बचाने वाली महिला पुलिसकर्मी धोली बाई ने बताया है कि 100-150 लोगों की भीड़ ने महिला को पीटा था। जब वह महिला को बचाने का प्रयास कर रहीं थी, तब उनके साथ भी हाथापाई की गई। हालाँकि, 100-150 आरोपी होने के बावजूद राजस्थान पुलिस ने 7 आरोपियों को ही अरेस्ट किया है और वो भी घटना के 10 दिन बाद। मुहर्रम के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।  

दहेज़ के लिए इतना मारा कि गर्भवती के पेट में ही मर गया बच्चा, फिर तीन तलाक़ देकर घर से निकाला, 7 पर केस

पत्नी ने करवा दी अपने ही पति की हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक

ऑटो रिक्शा ड्राइवर से परेशान होकर फंदे से लटकी 12वीं की छात्रा, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -