शादी से कुछ दिन पहले भाग गया लड़का तो देवर को दूल्हा बनाकर दुल्हन के यहाँ पहुंचे परिजन, फिर जो हुआ...
शादी से कुछ दिन पहले भाग गया लड़का तो देवर को दूल्हा बनाकर दुल्हन के यहाँ पहुंचे परिजन, फिर जो हुआ...
Share:

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां दुल्हन के होने वाले देवर को दूल्हा बनाकर शादी के लिए ले जाना बारातियों को भारी पड़ा। दुल्हन तो नहीं मिली, पिटाई खाकर उल्टे पांव भागना पड़ा। यह घटना समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना इलाके की है। प्राप्त खबर के अनुसार, शिवाजी नगर थाना के डुमरा गांव निवासी राम भजन शाह के बेटे की शादी उजियारपुर गांव में तय हो गई थी। लड़का लड़की सब पसंद होने के बाद शादी की दिनांक तय हो गई। शुक्रवार को धूमधाम के साथ उजियारपुर गांव में बारात भी पहुंची। मगर, शादी नहीं हुई क्योंकि लड़की वालों ने दूल्हे को देखकर शादी से मना कर दिया।

मामला कुछ इस तरह है। राम भजन साह के बड़े बेटे की शादी होने वाली थी मगर अचानक वह नाराज हो गया तथा शादी से कुछ दिन पहले घर छोड़कर भाग गया। इसकी खबर लड़की वालों को नहीं दी गई। राम भजन साह एवं उनके परिजन अपने बेटे के लौटने की प्रतीक्षा करते रहे। शादी के दिन तक नहीं आया तो नया फैसला लिया गया। अगुआ को बुलाकर उन्होंने बड़े बेटे के बदले छोटे बेटे को दूल्हा बनाने का फैसला लिया तथा लड़की वालों को बताए बिना बारात लेकर पहुंच गए।

वही जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो उनके परिजन भड़क गए क्योंकि जिस लड़के से शादी तय हुई थी उसका छोटा भाई दूल्हा बना हुआ था। असली दूल्हे को नहीं देख उनका आक्रोश भड़क गया तथा सभी बारातियों को बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों ने बारातियों को जनवासा पर बंद कर दिया तथा जिसने भी विरोध किया उनकी पिटाई कर दी। घटना की खबर आग की भांति फैल गई। बड़े आंकड़े में दोनों गांव के लोग जुट गए। काफी समझाने बुझाने पर भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। काफी हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ।  किन्तु अंततः बिना दुल्हन लिए दूल्हा बने देवर और उसके पिता को वापस लौटना पड़ा। दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

कमलनाथ का भाजपा पर निशाना : उनके पास मुझे गाली देने के अलावा कोई एजेंडा नहीं

नर्सिंग होम सहित 20 हॉस्पिटल को निगम आयुक्त का नोटिस, अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण करने के दिए आदेश

भोपाल में फिर रद्द हुआ PM मोदी का रोड शो, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -