एक दरगाह, अंदर मूक-बधिर लड़की ! 3 साल तक बलात्कार करते रहे इक़बाल और सिद्दीक़ी, गर्भवती होने पर खुला राज़
एक दरगाह, अंदर मूक-बधिर लड़की ! 3 साल तक बलात्कार करते रहे इक़बाल और सिद्दीक़ी, गर्भवती होने पर खुला राज़
Share:

अहमदबाद: गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में 33 साल की मूक बधिर युवती के साथ बार-बार बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। गुजरात पुलिस ने 3 दिनों के अभियान के बाद एक दरगाह के चौकीदार इकबाल उर्फ ​​इकू अहमद चौहान (उम्र 52) और एक ट्रक चालक सिद्दीकी अकारा साद्दीकी (उम्र 50) को अरेस्ट कर लिया गया है। ये लोग बीते तीन साल से दरगाह परिसर के खाली कमरे में युवती का बलात्कार कर रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, गोंडल की ही रहने वाली मूक बधिर लड़की के पेट में दर्द उठने के बाद राजकोट सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहाँ उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। अविवाहित लड़की के गर्भवती होने की वजह से मेडिकल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला सामने आने के बाद राजकोट के पुलिस अधीक्षक (SP) जयपाल सिंह राठौर ने पुलिस अधिकारियों को मामले को सुलझा कर आरोपितों को जल्द से जल्द अरेस्ट करने के लिए कहा। गुजरात पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 

लड़की मूक-बधिर होने के साथ ही अनपढ़ भी थी, इसलिए जाँच बहुत मुश्किल थी। पुलिस ने लड़की की बात समझने के लिए राजकोट के एक मूक बधिर स्कूल के सांकेतिक भाषा के टीचर कश्यप पंचोली और जयसुख कुमार सुरानी की सहायता ली। लड़की के परिवार में उसके पिता, भाई और भाभी हैं। युवती की माँ का 2 वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया था। युवती को सांकेतिक भाषा का भी ज्ञान नहीं है, इसलिए विशेषज्ञों को भी उसकी बात समझने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ी।

निरंतर कोशिशों के बाद आखिरकार पहले आरोपित का FIR विवरण मिल गया। आरोपितों का अंदाजा लगाने के बाद पुलिस ने पीड़िता को कुछ लोगों की तस्वीर दिखाई, जिनसे आरोपितों की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने आरोपितों को अरेस्ट कर लिया और लड़की को उनके सामने पेश कर शिनाख्त कराई। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़की के घर के पास ही एक दरगाह है। वह नियमित तौर पर इस दरगाह में दर्शन के लिए जाया करती थी और अगरबत्ती जलाती थी। दरगाह का चौकीदार इकबाल दरगाह परिसर के एक रूम में ही रहता था। लड़की हर दिन दरगाह जाती थी। एक दिन लड़की के मूक-बधिर होने का लाभ उठाकर इकबाल उसे किसी बहाने कमरे में ले गया और वहाँ उसके साथ बलात्कार किया।

इकबाल तीन वर्षों से लड़की का दुष्कर्म कर रहा था। रेप का दूसरा आरोपित ट्रक ड्राइवर सिद्दीकी है, जो लड़की के पिता और भाई का भी परिचित था। उसे भी लड़की के मूक बधिर होने के बारे में पता था। सिद्दीकी भी लगभग 3 सालों से लड़की पर बुरी नजर रख रहा था। मौका मिलते ही वह लड़की को एक सूनसान स्थान पर ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। अब पुलिस ने दोनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

करोड़ों का GST घोटाला करने वाला आदिल हसनभाई मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भाग रहा था दुबई

'आज तुझे मारेंगे या तुझसे बच्चे पैदा करेंगे..', कॉलेज के सामने ही 10 दरिंदों ने युवती से की हैवानियत, 3 दिनों से राजस्थान पुलिस के हाथ खाली !

बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर अचानक आ बैठा शख्स, महिला के पास बैठकर करने लगा हस्तमैथुन और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -