दूल्हे की शक्ल देखकर मंडप से ही भाग खड़ी हुई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात
दूल्हे की शक्ल देखकर मंडप से ही भाग खड़ी हुई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात
Share:

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में अजीब वाकया सामने आया जब सजधज कर बैठी दुल्हन अचानक मंडप से ही भाग निकली। दरअसल हुआ यूं कि दूल्हे से आमना-सामना होते ही उसे देखकर भौंचक्की दुल्हन ने पहले शादी करने से ही मना कर दिया और जब परिवार वालों ने उस पर दबाव बढ़ाया तो वो मंडप छोड़कर ही भाग गई। 

ये मामला जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान में बुधवार का है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि शादी के लिए बैरिया के एक गांव से दुल्हन और बैरिया के बगही के मुसही टोला से दुल्हा सनकहिया माई स्थान पहुंचा था। दोनों की शादी के लिए रस्मो-रिवाज आरंभ किए गए। लेकिन थोड़ी देर बाद शादी के लिए दुल्हा मंडप में पहुंचा तो उसका चेहरा देखते ही दुल्हन से शादी करने से मना कर दिया। 

दुल्हन का कहना था कि दुल्हा उसे पसंद नहीं है। इस पर परिवार वालों ने उसपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब दुल्हन ने कहा कि दूल्हे उम्र ज्यादा है। उसे व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर बनाया हुआ फोटो दिखाया गया है। इसके बाद शादी के जोड़े में ही दुल्हन सनकहिया माई स्थान से भाग खड़ी हुई। शाम तक लड़का पक्ष ने दुल्हन की प्रतीक्षा की, इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और हाथापाई भी हुई।

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 20 करोड़ लोगों को लग सकती है वैक्सीन, ये लोग होंगे पात्र

2.1 मिलियन टीके की खुराक पहुंची केरल: पिनारयी विजयन

रिलायंस के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारवालों को फ्री में लगेगी वैक्सीन, नीता अंबानी ने किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -