कफ़ सिरप समझकर पी लिया कीटनाशक, 74 वर्षीय महिला की मौत
कफ़ सिरप समझकर पी लिया कीटनाशक, 74 वर्षीय महिला की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 74 वर्षीय महिला द्वारा कीटनाशक पी लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से कफ़ सिरप समझकर कीटनाशकर पी लिया, जिससे उसकी जान चली गई। नागपुर के अजनी पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, कीटनाशक पीकर जान गंवाने वाली महिला का नाम नागोबाई विजय कोकू बताया गया है। वह नागपुर के पुराने बाबुलखेड़ा इलाके की निवासी थी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। 

पुलिस के अनुसार, तबियत खराब होने पर महिला ने गलती से 21 मई को गलती से कफ सिरप के स्थान पर कीटनाशक पी लिया। कुछ दिनों तक चले उपचार के बाद आखिरकार रविवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि ऐसा ही एक केस झारखंड के गढ़वा में भी सामने आया था। 10 मार्च 2021 को यहां एक एक 12 वर्षीय बच्चे ने बिल्ली के लिए रखा गया जहर पी लिया था।

दरअसल, बच्चे के घर पर एक बिल्ली उन्हें बहुत परेशान करती थी। बिल्ली के उत्पात के कारण बच्चे की मां ने उसे मारने के लिए दूध में चूहा मारने की दवा मिला दी थी। मगर गलती से उस दूध को महिला के 12 वर्षीय बच्चे ने ही पी लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर तुरंत उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी जांन बच गई।

बच्चों को 5 लाख का मुफ्त इलाज, उच्च शिक्षा के लिए लोन.., पीएम मोदी ने किए बड़े ऐलान

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, गलत खून चढ़ाने से 3 बच्चों को हुआ HIV, एक की मौत

असम में थाना जलाने वाले अशिकुल इस्लाम की सड़क हादसे में मौत, पुलिस हिरासत से भाग रहा था

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -