15 वर्षीय नाबालिग को शराब पिलाकर 32 साल की महिला ने बना लिए शारीरिक संबंध और फिर...
15 वर्षीय नाबालिग को शराब पिलाकर 32 साल की महिला ने बना लिए शारीरिक संबंध और फिर...
Share:

नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कल्याण से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय महिला ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय नाबालिग को बातों में फंसाकर पहले उसे शराब की लत लगाई। तत्पश्चात, उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग के फ़ोन में दोनों के बीच संबंध बनाने के कई वीडियो भी मिले। तत्पश्चात, नाबालिग के परिवार ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अपराधी महिला को गिरफ्तार किया है। वह नासिक की रहने वाली है।

दरअसल, नाबालिग का कल्याण पूर्व (Kalayan East) में घर है तथा उसकी बुआ नासिक में रहती है। नाबालिग की बुआ अपने साथ 32 वर्षीय महिला पड़ोसी को अक्सर कल्याण लेकर आती थी। इसके कारण दो बच्चों की मां और नाबालिग की पहले से जान-पहचान थी। जब भी नाबालिग अपनी बुआ के घर जाता, तो महिला से उसकी मुलाकात होती। उसी बीच महिला ने नाबालिग को अपनी बातों में फंसा लिया तथा एक दिन उसे शराब पिलाई। तत्पश्चात, उसने लड़के को अश्लील वीडियो भी दिखाए।

तत्पश्चात, महिला ने नाबालिग का यौन शौषण किया। उसके साथ संबंध बनाए। फिर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। महिला के चंगुल में फंसा नाबालिग शराब का आदी हो गया। वह घर पर भी शराब पीकर आने लगा। साथ ही उसका पढ़ाई से मन हट गया। नाबालिग की हरकतों से उसका परिवार परेशान हो गया। वह दिन भर मोबाइल पर चर्चा करता रहता था। उसकी मां ने एक दिन उसका फ़ोन चेक किया। जैसे ही मां ने फ़ोन की गैलरी देखी, तो उसके होश उड़ गए। मां को फ़ोन में कई वीडियो प्राप्त हुए, जिसमें वह उस महिला के साथ संबंध बनाता नजर आया। पूछने पर उसने पूरी बात अपने परिवार को बता दी। सबसे पहले परिवार ने नाबालिग लड़के को भिवंडी शहर के बाल सुधार गृह में भर्ती कराया। यहां उसकी विभाग ने कई बार काउंसलिंग की। 

सरकारी सेंटर के गेहूं में मिलाई जा रही है रेत, सामने आया हैरतअंगेज VIDEO

'मधुशाला में बने गोशाला', उमा भारती ने की सरकार से बड़ी मांग

जोशीमठ के बाद अब इन जगहों तक पहुंची खतरें की दरारें, घबराए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -