दिग्विजय ने जाकिर नाइक को कहा शांति का दूत
दिग्विजय ने जाकिर नाइक को कहा शांति का दूत
Share:

पुणे : कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक को शांति का दूत कहा है। उनका कहना है कि नाइक लोगों को इस्लाम के सही मायने और उसका उद्देश्य बताते है। दिग्विजय ने इस मामले में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस्लाम को आंतकवाद से जोड़ रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यदि नाइक भड़काऊ उपदेश देने के आरोपी है, तो फिर साक्षी महाराज, योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची जैसे बीजेपी नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। महासिचव ने बताया कि 2012 के शांति सम्मेलन में उन्हें बुलाया गया था। तब उन्होने नाइक के साथ मंच साझा किया था।

उनके अनुसार, नाइक का पूरा भाषण सांप्रदायिक सद्भाव और इस बात पर केंद्रित था कि इस्लाम कैसे आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने शांति का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि अगर नाइक इतने खतरनाक हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को उनके भाषणों के बारे में पता क्यों नहीं था। जब कि डोभाल इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक भी रह चुके हैं।

पिछले दो साल से महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है, फिर भी उन्होने उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं दर्ज करवाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -